{"_id":"594956164f1c1b25178b4597","slug":"201497978390-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइक्वांडों में नवनीत कौर ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताइक्वांडों में नवनीत कौर ने जीता खिताब
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
ताइक्वांडो में नवनीत कौर ने जीता खिताब
चंडीगढ़। आशियाना पब्लिक स्कूल की विद्यार्थी नवनीत कौर ने शिमला में आयोजित ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल कर स्कूल व शहर का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता शिमला में 16 से 18 जून तक आयोजित की गई थी। जिसमें पूरे देश से 150 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था। नवनीत कौर ने इससे पहले भी एनटीटीए क्लासिक ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भी 30 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने में सफल हुई थी। नवनीत कौर ने इंटर स्कूल ताइक्वांडो मुकाबले में भी स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी हैं। नवनीत कौर गुरुकुल स्कूल में चल रहे ताइक्वांडो अकादमी में रोजाना तकरीबन सुबह व शाम को 2-2 घंटे अभ्यास करती हैं। ब्यूरो