फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   दो घंटे में 43.4 एमएम बारिश

दो घंटे में 43.4 एमएम बारिश

Tue, 20 Jun 2017 02:11 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
दो घंटे में 43.4 एमएम बारिश
दो घंटे की बारिश में 3 डिग्री गिरा तापमान
विज्ञापन

43.4 : एमएम हुई बारिश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। उमस और गर्मी से जूझ रहे लोगों को सोमवार सुबह करीब दस बजे घिर आए घने बादलों और ठंडी हवाओं से राहत मिल गई। इसके बाद पूरे ट्राइसिटी में जमकर बारिश हुई। करीब दो घंटे में 43.5 एमएम बारिश हुई। बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई। सोमवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। हालांकि रात का तापमान नार्मल से चार गुना ज्यादा रिकार्ड किया गया। रविवार रात का तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो इस महीने में दूसरी बार सबसे अधिक था। मौसम विभाग की ओर से दावा किया गया है कि ये बारिश वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से हुई है। प्री मानसून में अभी दो दिन का वक्त लग सकता है।
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि 20 व 21 जून को भी बारिश के आसार बन रहे हैं। इससे अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बारिश वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से हुई है। प्री मानसून में थोड़ा विलंब है। योग दिवस पर भी बारिश की संभावना बन रही है।
सुरेंद्र पाल, डायरेक्टर मौसम विभाग चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed