फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   2000 acres of crop wasted due to rain in Raipurrani

Panchkula News: रायपुररानी में बारिश से 2000 एकड़ फसल बर्बाद

Fri, 14 Jul 2023 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
2000 acres of crop wasted due to rain in Raipurrani
रायपुररानी। लगातार तीन दिन तक चली बारिश से रायपुररानी ब्लॉक के गांवों में लगभग 2000 एकड़ फसल बर्बाद हो गई। टांगरी नदी व बरसाती नालों के पास के खेतों में ज्यादा नुकसान हुआ है। वहीं, अन्य क्षेत्रों के खेतों में बारिश का पानी भरा होने से फसबें गल रही हैं। अभी तक सर्वें नहीं हुआ है। इससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि उन्होंने धान, मक्की, पशुओं के लिए चारा व सब्जियां लगाई हुई थीं जो बारिश व नदी के तेज बहाव से खराब हो गईं। बारिश से किसानों की फसलें ही नहीं बल्कि ट्यूबवेल भी खराब हुए हैं। किसानों को नुकसान की भरपाई के लिए अब कर्ज लेना पड़ सकता है। किसानों का कहना है कि खेतों में जलभराव और मौसम की मार के कारण इस साल भी कई किसानों के खेतों में फसल खराब हो चुकी हैं। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। किसानों ने जिला प्रशासन से खराब हुई फसलों का सर्वे कर मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed