फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   20-year-old youth nabbed at bus queue shelter; 10 grams of heroin recovered.

Panchkula News: बस क्यू शेल्टर पर दबोचा 20 वर्षीय युवक, 10 ग्राम हेरोइन बरामद

Wed, 23 Sep 2026 01:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
20-year-old youth nabbed at bus queue shelter; 10 grams of heroin recovered.
चंडीमंदिर। नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच-3 ने चंडीमंदिर क्षेत्र से 20 वर्षीय नवीन निवासी जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश को 10 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल फोन भी बरामद किया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने बताया कि 21 सितंबर को टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक चंडीमंदिर में हेरोइन सप्लाई करने आएगा। इंस्पेक्टर अजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने गांव चंडीमंदिर के पास बस क्यू शेल्टर पर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद पैदल पहुंचे युवक को काबू कर तलाशी ली गई, जिसमें 10 ग्राम हेरोइन मिली। आरोपी के खिलाफ थाना चंडीमंदिर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस सप्लाई के स्रोत और अन्य आरोपियों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed