{"_id":"5fb6e0468ebc3e9ba20539d3","slug":"20-more-deaths-due-to-corona-2212-new-cases-panchkula-news-pkl394551720","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में कोरोना से 20 और मौतें, 2212 नए पॉजिटिव मिले, 24 घंटे में 2156 मरीज ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में कोरोना से 20 और मौतें, 2212 नए पॉजिटिव मिले, 24 घंटे में 2156 मरीज ठीक
Fri, 20 Nov 2020 02:44 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 02:44 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में 20 और मरीजों ने कोरोना संक्रमण की वजह से दम तोड़ दिया, जबकि 2212 नए मामले भी सामने आए हैं। 2156 मरीज पिछले 24 घंटों में ठीक भी हुए हैं। गुरुग्राम में तीन, फरीदाबाद में तीन, हिसार में चार, अंबाला में एक, रेवाड़ी में दो, पंचकूला में एक, कुरुक्षेत्र में एक, सिरसा में दो, भिवानी में दो व जींद में एक मरीज की मौत संक्रमण की वजह से हुई।
विज्ञापन
हरियाणा में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 209251 हो गई है, जिसमें 187559 मरीज ठीक हो गए हैं। 19579 मरीज अभी भी वायरस से ग्रस्त हैं। रिकवरी रेट 89.63 प्रतिशत पहुंच गई है। संक्रमण की दर 6.82 प्रतिशत है।
विज्ञापन
संक्रमण से मृत्यु दर 1.01 प्रतिशत है। प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे ने 227890 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस में रखा है, जबकि 4563 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में अब तक इस संक्रमण से कुल 2113 मरीज दम तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
हरियाणा में 24 घंटे में गुरुग्राम में 645, फरीदाबाद में 489, सोनीपत में 130, हिसार में 162, अंबाला में 71, करनाल में 45, पानीपत में 30, रोहतक में 79, रेवाड़ी में 106, पंचकूला में 87, कुरुक्षेत्र में 43, यमुनानगर में 32, सिरसा में 65, महेंद्रगढ़ में 35, भिवानी में 34, झज्जर में 35, पलवल में 7, फतेहाबाद में 33, कैथल में 25, जींद में 35, नूहं में 13 व चरखी दादरी में 11 नए मरीज सामने आए हैं।
उधर, अब तक गुुरुग्राम में 41839, फरीदाबाद में 34732, सोनीपत में 11852, हिसार में 14054, अंबाला में 9738, करनाल में 9049, पानीपत में 8723, रोहतक में 9648, रेवाड़ी में 9440, पंचकूला में 8136, कुरुक्षेत्र में 7286, यमुनानगर में 5396, सिरसा में 6755, महेंद्रगढ़ में 6001, भिवानी में 5080, झज्जर में 4586, पलवल में 3744, फतेहाबाद में 3908, कैथल में 3217, जींद में 3464, नूहं में 1401 व चरखी दादरी में 1202 कुल संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।
दूसरी ओर, गुरुग्राम में 36043, फरीदाबाद में 30205, सोनीपत में 10984, हिसार में 11829, अंबाला में 9306, करनाल में 8535, पानीपत में 8186, रोहतक में 8393, रेवाड़ी में 8641, पंचकूला में 7580, कुरुक्षेत्र में 6821, यमुनानगर में 5124, सिरसा में 6102, महेंद्रगढ़ में 5530, भिवानी में 4626, झज्जर में 4224, पलवल में 3645, फतेहाबाद में 3373, कैथल में 3066, जींद में 3009, नूहं में 1331 व चरखी दादरी में 1006 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।