{"_id":"60688c688ebc3e59274e0fe9","slug":"1959-new-corona-cases-in-haryana-ten-died-panchkula-news-pkl4091660181","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस : हरियाणा में 1959 नए पॉजिटिव मिले, 10 संक्रमितों ने और तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस : हरियाणा में 1959 नए पॉजिटिव मिले, 10 संक्रमितों ने और तोड़ा दम
Sun, 04 Apr 2021 12:25 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:25 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : एएनआई
हरियाणा में कोरोना की रफ्तार तेजी होती जा रही है। शनिवार को 1959 नए मामले सामने आए, जबकि 10 संक्रमितों की मौत हो गई। नूंह को छोड़कर सभी जिलों में नए मामले मिले हैं। गुरुग्राम में कोरोना के एक साथ 606 नए मामले सामने आए हैं। फरीदाबाद-अंबाला 138-138, सोनीपत 49, हिसार 49, करनाल में 274, पानीपत 52, रोहतक 72, रेवाड़ी 11, पंचकूला 82, कुरुक्षेत्र 124, यमुनानगर 63, सिरसा 49, महेंद्रगढ़ 7, भिवानी 27, झज्जर 26, पलवल 5, फतेहाबाद 53, कैथल 63, जींद 68, नूंह 0 व चरखी दादरी में 3 नए मामले मिले हैं।
विज्ञापन
अंबाला में सबसे अधिक 3 व कुरुक्षेत्र में 2 संक्रमितों ने दम तोड़ा। कैथल, सिरसा, यमुनानगर, पानीपत व गुरुग्राम में 1-1 मरीज की मौत हुई है। शनिवार को 1184 मरीज ठीक होकर घर लौटे। रिकवरी रेट 94.95 फीसदी व मृत्यु दर 1.07 फीसदी रहा। स्वास्थ्य विभाग ने टेस्टिंग बढ़ाते हुए शनिवार को 30998 नमूने कोरोना जांच के लिए एकत्रित किए। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 11787 हो गई है। 195 मरीजों की स्थिति गंभीर है। 162 ऑक्सीजन व 33 वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन