{"_id":"5c75a377bdec22121f0317b4","slug":"191551213431-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉक ड्रिल- पीयू के यूआईएलएस बिल्डिंग में घुसे आतंकी, एनएसजी के जवानों ने घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉक ड्रिल- पीयू के यूआईएलएस बिल्डिंग में घुसे आतंकी, एनएसजी के जवानों ने घेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(फोटो अमित के ट्रैक पर)
मॉक ड्रिल : पीयू के यूआईएलएस बिल्डिंग में घुसे आतंकी, एनएसजी के जवानों ने घेरा
- यूआईएलएस में एनएसजी के जवानों ने की मॉक ड्रिल
- बिल्डिंग को पूरी तरह से सील कर चप्पा-चप्पा खंगाला
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के यूआईएलएस बिल्डिंग में आतंकियों के घुसने की सूचना देकर मंगलवार शाम करीब सवा 5 बजे मॉक ड्रिल की गई। यूटी के ऑपरेशन सेल के कमांडोज के अलावा विशेष तौर पर नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के कमांडोज ने यूआईएलएस बिल्डिंग को पूरी तरह से सील कर दिया। कैंपस पुलिस सायरन की आवाज़ से गूंज उठा। पंजाब पुलिस, जम्मू कश्मीर पुलिस व राजस्थान पुलिस भी इस मॉकड्रिल में शामिल रही। एनएसजी के कमांडो सुरक्षा उपकरणों और हथियारों से लैस होकर अपने उच्च पदस्थ अधिकारियों की कमांड पर चप्पे चप्पे पर कार्रवाई में जुटे रहे।
एनएसजी कमांडोज समेत यूटी पुलिस विभाग के ऑपरेशन सेल के कमांडोज भी यूआईएलएस परिसर में आतंकियों की खोजबीन में जुटे रहे। शाम करीब सवा 5 बजे शुरू मॉकड्रिल देर रात तक जारी रही। अंधेरा होने पर कमांडोज व पुलिस बल ने लाइटिंग की मदद ली। साथ ही हर उस प्रयास को कार्रवाई में तबदील किया, जो आतंकियों की असल घुसपैठ पर दोहराई जा सके। एनएसजी के कमांडोज ने कार्रवाई के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति को परिसर में दाखिल नहीं होने दिया। केवल कमांडो दस्ता, पुलिस की गाड़ियां और अन्य सुरक्षा बल तैनात रहा।