फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   वर्तमान समय में जरूरी है, व्यक्ति ख्रुद खुश रहे- डॉ निशा भार्गव

वर्तमान समय में जरूरी है, व्यक्ति ख्रुद खुश रहे- डॉ निशा भार्गव

Fri, 08 Feb 2019 02:46 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 08 Feb 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
वर्तमान समय में जरूरी है, व्यक्ति ख्रुद खुश रहे- डॉ निशा भार्गव
(फोटो सहित)
विज्ञापन


व्यक्ति खुद ऐसी तकनीक सीखे जिससे जीवन खुशहाल रहे : डॉ. निशा भार्गव

-एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वीमेन-36ए के स्टाफ मेम्बर्स के लिए कार्यशाला का आयोजन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वीमेन-36ए के स्टाफ मेम्बर्स के लिए वीरवार को भावनात्मक स्वतंत्रता तकनीक (इमोशनल फ्रीडम टेकिभनक) पर एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। इंटरनल क्वालिटी इश्योरेंस सेल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जीएमएसएच-16 के मनोचिकित्सा विभाग के प्रमुख डॉ. विजय गिरधर मुख्य अतिथि थे। दो गहन सत्रों में विभाजित इस कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को इस कौशल प्रक्रिया से अवगत कराना था जो नकारात्मक भावनाओं को दूर करने में सहायता करती है।

पहले सत्र में डॉ. गिरधर ने बताया कि ईएफटी या टैपिंग थेरेपी एक यूनिवर्सल हीलिंग टूल है। इसके शारीरिक कष्ट के साथ भावनात्मक चुनौतियों के समाधान में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया। दूसरे सत्र के दौरान विशेषज्ञ ने भाषा के महत्व पर जोर दिया और फिर एक अभ्यास प्रक्रिया के माध्यम से ईएफटी का प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रतिभागियों ने स्वयं पर ईएफटी के माध्यम से अपने जीवन के मुख्य पहलुओं पर इसका अभ्यास किया। प्रिंसिपल डॉ. निशा भार्गव ने आईक्यूएसी की इस पहल की सराहना की और कहा कि वर्तमान समय में तनाव और अन्य मुद्दों को देखते हुए यह जरूरी है कि व्यक्ति खुद को ऐसी तकनीकों सीखे जिसके द्वारा उनका जीवन सरल एवं खुशहाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed