{"_id":"5c27d327bdec225726711c67","slug":"191546113831-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया से आय बढ़ायेगा सिटको","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया से आय बढ़ायेगा सिटको
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया से आय बढ़ाएगा सिटको
- इसके लिए सिटको लेगा सोशल ब्रांडिंग का सहारा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सोशल मीडिया ने लोगों के जीने का ढंग बदल दिया है। ऐसे में उत्पाद व सेवाओं की ब्रांडिंग व मार्केटिंग के लिए भी यह बेहद उपयुक्त मंच बनकर उभरा है। लोग अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए विभिन्न सोशल साइट्स का सहारा ले रहे हैं। ऐसे में सिटको भी अपने होटल्स और सामान को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए पहली बार सोशल साइट्स का सहारा लेने जा रहा है। इसके लिए सिटको की ओर टेक्निकल बिड जारी करने के साथ ही एक्सपर्ट की सलाह भी जा रही है।
सोशल मीडिया मार्केटिंग सोशल वेबसाइट्स के माध्यम से किसी कंपनी अथवा उसके उत्पाद की मार्केटिंग का काम करती है। इसके माध्यम से कुछ लोग या टीम, किसी खास वस्तु अथवा सेवा को सोशल साइट्स पर बेहद लोकप्रिय बना देते हैं। इससे उस संस्थान या वस्तु की बिक्री में भारी बढ़ोतरी हो जाती है। इसमें सबसे अधिक वे सोशल साइट्स लाभदायक हैं, जिन पर ज्यादा ट्रैफिक आता है। इसमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम आदि प्रमुख रूप से आते हैं।
यही वजह है कि सिटको अपने को घाटे से उबारने के लिए अब सोशल साइट्स का सहारा लेने जा रहा है। इसके लिए सिटको की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। इस संदर्भ सिटको के सीजीएम उमाशंकर गुप्ता का कहना है कि हम सिटको को लाभ में पहुंचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। सोशल साइट्स में आ जाने केबाद हर किसी को सिटको में मौजूद सेवाओं की जानकारी मिल जाएगी। सिटको से जुड़े लोगों की मानें तो सोशल साइट्स पर संस्थान के होटल्स की पूरी जानकारी आ जाएगी तो इससे संस्थान को काफी फायदा होगा। लोग अधिक आएंगे तो सिटको की आय भी बढ़ेगी। घाटे से कुछ निजात तो जरूर मिलेगी।