{"_id":"594ec15a4f1c1ba3228b494a","slug":"191498333530-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ 20 लाख से डाली जा रही है इंदिरा कॉलोनी में पाइप लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ 20 लाख से डाली जा रही है इंदिरा कॉलोनी में पाइप लाइन
Updated Sun, 25 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक करोड़ 20 लाख से इंदिरा कॉलोनी में डाली जायेगी नई पाइप लाइन
आज सांसद किरण खेर करेंगी पाइप लाइन डालने के काम का उद्घाटन
गोविंद परवाना
मनीमाजरा।
इंदिरा कॉलोनी नगर निगम के पब्लिक हेल्थ विंग द्वारा नई पाइप डाली जाएगी। सरकारी अकड़ों के हिसाब से 24 हजार आबादी वाले इलाके में पांच हजार पांच सौ मीटर की पाइप लाइन को डालने के काम की शुरुआत रविवार को शुरू कर दी जाएगी।
इलाका पार्षद विनोद अग्रवाल ने बताया कि लोगों के कम प्रेशर और दूषित पानी की समस्या दूर करने के लिए नई पाइप लाइन डाली जा रही है। उन्होंने बताया कि यह कार्य अमृत प्रोजेक्ट (अटल मिशन फार रिजुवेंशन एंड अर्बन टांसफॉरमेशन) के तहत किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत करने के लिए सांसद किरण खेर विशेष तौर पर इंदिरा कॉलोनी आ रही हैं। उनके साथ नगर निगम के कमिश्नर, एडवाइजर परिमल राय और नगर निगम की मेयर आशा जसवाल भी मौजूद होगे। इस उद्घाटन समारोह की तैयारियों के लिए पब्लिक हेल्थ पिछले दो दिन से लगा हुआ था। इंदिरा कॉलोनी में गंदे पानी सप्लाई की शिकायत काफी समय से लोग करते आ रहे है। लोगों ने पिछले साल तो दूषित पानी आने पर बीमार होने की शिकायत को लेकर काफी हंगामा भी किया था। जिसके चलते पब्लिक हेल्थ विंग के एसडीओ आईडी शर्मा का कहना है कि पुरानी पाइपों की जगह नई बड़ी को पाइपें डालने से लोगों को प्रेशर से पानी मिलना शुरू हो जाएगा। उनका कहना है कि पुरानी पाइपों में बार-बार लीकेज की समस्या आने से लोग और विभाग दोनों को परेशानी होती है।