फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   14 साल नहीं दबा, आज भी नहीं दबूंगा

14 साल नहीं दबा, आज भी नहीं दबूंगा

Thu, 22 Jun 2017 01:27 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
14 साल नहीं दबा, आज भी नहीं दबूंगा
‘14 साल नहीं दबा, आज भी नहीं दबूंगा’
विज्ञापन

सिद्धू बोले, अकालियों के दबाव में नहीं आएंगे
अमृतसर नहीं छोड़ा, विधानसभा तो दूर की बात है
दम है तो सदन में आकर बहस करें अकाली
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू ने कहा है कि वह अकालियों के किसी तरह के दबाव में नहीं आएंगे। वह 14 साल तक इनसे नहीं दबे, तो आज भी नहीं दबेंगे।
प्रेस रूम में पत्रकारों से बात करते हुए सिद्धू ने कहा कि अकालियों के दबाव में उन्होंने अमृतसर नहीं छोड़ा, अब विधानसभा तो दूर की बात है। सिद्धू ने अपशब्द या जातिसूचक शब्द कहने के आरोपों को सिरे से खारिज किया। सिद्धू ने कहा कि उन्होंने दस बार पवन टीनू को मेंबर साहिबान कहा, एक बार एहो जेहा मेंबर या ओए कह दिया तो बात का बतंगड़ बना दिया गया, कहते हैं कि गाली दी। इन लोगों ने 70 साल की मर्यादा तोड़ी और प्रश्नकाल में विघ्न डाला। मर्यादा की बात करने वाले तब कहां थे, जब बिक्रम मजीठिया ने सदन में गाली दी थी। स्पीकर की चेयर पर कागज फेंके, वह मर्यादा थी। सीएम, वित्तमंत्री बोल रहे थे तो अकाली शोर मचा रहे थे। मैं कायर नहीं हूं और तथ्यों के आधार पर बात करता हूं। सुखबीर बादल कहते थे कि कैप्टन अमरिंदर सिंह सदन में नहीं आते। अब वह कितनी देर आकर बैठे हैं। बादलों में दम है तो सदन में आकर किसी भी मुद्दे पर बहस कर लें। फूलका ने जो कहा, उसका उन्हें अफसोस है क्योंकि वह बात उन्होंने नहीं, किसी और मेंबर ने कही थी। मैंने तो फूलका से इतना ही कहा था कि आप चिट्टा बेचते हो, जो उठकर अकालियों के साथ जा रहे हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed