फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सीआईआई

सीआईआई

Tue, 20 Jun 2017 07:51 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
सीआईआई
पर्यावरण के अनुकूल हो विकास : अत्रे
विज्ञापन

- सीआईआई ने आयोजित किया ग्रीन कॉन्क्लेव
- हरियाणा के निगरानी और समन्वय विभाग के विशेष सचिव विवेक अत्रे ने की शिरकत
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर को अपनाने के प्रति जागरूकता के मकसद से भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने सीआईआई उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय में जागरूकता कार्यक्रम ‘ग्रीन कॉन्क्लेव: स्मार्ट बिल्ट एनवायरमेंट- एंगेजिंग कम्युनिटीज‘ का आयोजन किया। विकास के लिए पर्यावरण के अनुकूल दृष्टिकोण पर जोर देते हुए हरियाणा सरकार के निगरानी और समन्वय विभाग के विशेष सचिव विवेक अत्रे ने कहा कि हम पर्यावरण की सुरक्षा और इसे संरक्षित करने के लिए हम सभी का साथ आकर प्रयास करना जरूरी है। क्योंकि इसी पर हमारे जीवन गुणवत्ता निर्भर करती है। प्रौद्योगिकी के तीन क्षेत्रों, इनोवेशन और जागरूकता पैदा करने और समुदायों को साथ लेकर आगे बढ़ने से भविष्य की पीढ़ियों के लिए ग्रीन प्लैनेट को संरक्षित करने में मदद मिल सकती है।
रिन्यू पॉवर वेंचर प्राइवेट लिमिटेड के उपाध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने कहा कि हमें ग्रीन टेक्नोलॉजी के आधार पर अपने घरों व औद्योगिक परिसरों को डिजाइन करने पर ध्यान देना चाहिए। प्रारंभिक लागत थोड़ी अधिक हो सकती है, लेकिन यह उत्पादन की प्रक्रिया के दौरान लाखों बचा सकता है। सीआईआई स्टेट काउंसिल के उपाध्यक्ष सोफी जहूर ने कहा कि जलवायु परिवर्तन बहस के केंद्रीय विषय है और दुनिया भर की सरकारों और व्यवसायों द्वारा रणनीतिक निर्णय लेने की जरूरत है। संसाधनों की कमी के चलते निर्माण क्षेत्र एक हल के रूप में ग्रीन बिल्डिंग पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। नतीजतन, भारत ग्रीन बिल्डिंग के लिए दुनिया के शीर्ष स्थलों में से एक के रूप में उभरा है।
विज्ञापन

वहीं आईजीबीसी चंडीगढ़ के सह-अध्यक्ष अभिमन्यु देसवाल ने कहा कि स्मार्ट शहरों के युग में वास्तव में स्मार्ट बनने के लिए फोकस टिकाऊ रहने पर ही होना चाहिए। इसे से स्थायी जीवन और प्राकृतिक संसाधनों के न्यायपूर्ण उपयोग के साथ लोगों की आधुनिक जीवन शैली को एकीकृत करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed