फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   इंजीनियर गुरजीत सिंह ने वेट लिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल

इंजीनियर गुरजीत सिंह ने वेट लिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल

Fri, 01 Mar 2019 02:50 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 01 Mar 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
इंजीनियर गुरजीत सिंह ने वेट लिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल
इंजीनियर गुरजीत ने वेट लिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल
विज्ञापन

मास्टर्स गेम्स फेडरेशन की ओर से देहरादून में आयोजित की गई प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। एमसी के असिस्टेंट इंजीनियर गुरजीत सिंह ने मास्टर्स गेम्स फेडरेशन की ओर से देहरादून में हुई वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने 45 आयु वर्ग में हिस्सा लेकर 109 किलो वजन उठाया है। इससे पहले उन्होंने मलयेशिया में भी वेट लिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

सेक्टर 22 निवासी गुरजीत सिंह कहते हैं कि डेढ़ साल पहले ही उन्होंने वेट लिफ्टिंग में भाग्य आजमाया है। बेटे गुरकरण सिंह व परमवीर सिंह ने वेट लिफ्टिंग में नाम कमाया तो उन्हीं से प्रेरित होकर मैंने भी इस खेल में हिस्सा लेने की ठानी और उस पर अभ्यास शुरू कर दिया। अभ्यास के बाद लगा कि सफलता मिलेगी और वह मिल रही है। आगे भी खेलों में हिस्सा लेते रहेंगे। वे कहते हैं कि इस खेल के जरिए मानसिक संतुष्टि मिलती है। खेलों में हर किसी को हिस्सा लेना चाहिए। इससे शारीरिक ही नहीं मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने बताया कि देहरादून में 24 फरवरी से यह प्रतियोगिता चल रही है। इसमें 27 फरवरी को हुए वेट लिफ्टिंग गेम में उन्होंने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि कई खिलाड़ियों ने इसमें शिरकत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed