{"_id":"5c75a370bdec224b6317c3dc","slug":"181551213424-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएल क्रिकेट लीग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएल क्रिकेट लीग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएल : सलमान खान आज सिटी ब्यूटीफुल में
-सेक्टर-16 के क्रिकेट स्टेडियम में आज होने वाले मैच में खिलाड़ियों का बढ़ाएंगे हौसला
-बॉबी देओल और सोहेल खान भी पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) में अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए बुधवार को सलमान खान चंडीगढ़ में होंगे। सलमान खेलेंगे या नहीं अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन उनकी उपस्थिति ही हम सभी के लिए काफी है। यह बात सीसीएल लीग खेलने पहुंचे फिल्म स्टार सोहेल खान ने कही। सेक्टर-16 के क्रिकेट स्टेडियम में पत्रकारों से बातचीत में सोहेल ने कहा कि कुछ दिन पहले उनकी सलमान खान से इस संबंध में बातचीत हुई और सलमान ने कहा कि वह दो दिन के लिए चंडीगढ़ जरूर आएंगे।
सीसीएल के दौरान आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, पंजाब के सिंगर हंसराज हंस, फिल्म स्टार बॉबी देओल भी मौजूद थे। सोहेल खान ने इस मौके पर कहा कि सीसीएल के दौरान तीन मैच प्रतिदिन होंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब से उनको खासा प्यार है। सीसीएल में आने के साथ ही उनको पंजाब का प्यार खींच लाता है। चाहे सलमान भाई हों या फिर अरबाज और मैं, सभी को फूड से खासा प्यार है। पंजाब अपनी खातिरदारी के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि पंजाब में जो भी सेलिब्रेटी खेलने आते हैं वह हमेशा यही कहते हैं कि यहां वह क्रिकेट खेलने आते हैं और उनका वजन बढ़ जाता है। सोहेल खान ने कहा कि उम्मीद यह है कि सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग में उनको चंडीगढ़ और पंजाब के लोगों का खास प्यार मिलेगा। उन्होंने बताया कि सीसीएल के दौरान रितेश देशमुख, आफताब शिवदासनी जैसे स्टार खिलाड़ी यहां आएंगे।
इस मौके पर सोहेल खान ने कहा कि सलमान खान या कोई बड़ा स्टार जब क्रीज पर आता है तो कोशिश होती है कि वह मैदान में खेलें जिससे दर्शकों का मनोरंजन हो सके। उन्होंने कहा कि कई बार उन्होंने देखा है कि इसके उलट कई गेंदबाजों में क्रेज यह होता है कि सेलिब्रेटी को पहली ही गेंद पर बोल्ड करें या उनको परेशान करें। सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग का मतलब ही यह होता है कि एंज्वाय।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पंजाब में क्रिकेट का क्रेज है और यही कारण है कि जब वह नवराज हंस से मिले तो उन्होंने पूछा कि क्रिकेट आता है तो नवराज ने कहा कि बल्ला पकड़ लेता हूं और दूसरे दिन जब वह क्रीज पर आए तो सैकड़ा बना दिया।
इस मौके पर हंसराज हंस ने कहा कि उनको बेहद खुशी है कि चंडीगढ़ में यह लीग आयोजित हो रही है और यहां लोगों को सभी से मिलने का मौका मिलेगा। इस मौके पर राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि जिस तरह से क्रिकेट को प्रसिद्धि मिल रही है उसी तरह हॉकी को भी आगे लाने के लिए सभी अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि गुरुनानक देव जी 500वें प्रकाशोत्सव पर हॉकी लीग का आयोजन किया जा रहा है। इस लीग की शुरुआत 27 फरवरी से होगी।