{"_id":"5b6603e24f1c1b8f568b82e1","slug":"181533412322-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर थाने में लगाएं जाएंगे फलदार पौध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर थाने में लगाएं जाएंगे फलदार पौध
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
फोटो सहित
हर थाने में फलदार पौधे लगाएगी एसोसिएशन
चंडीगढ़। पेट लवर्स एसोसिएशन ने शहर के हर थानों और घरों के बाहर फलदार पौधे लगाने का संकल्प लिया है। शनिवार को सेक्टर-39 थाने से इसकी शुरुआत की गई। इस मुहिम में एसोसिएशन के प्रधान विनोद कुमार उर्फ सोनू ने अपने सहयोगियों के साथ सेक्टर-39 थाने में जामुन के पेड़ लगाए। सेक्टर-39 थाना प्रभारी राजदीप सिंह ने भी इसमें सहयोग किया। अब एसोसिएशन के सदस्य प्रतिदिन शहर के हर थाने में जाकर पौधे लगाएंगे और इसका महत्व समझाएंगे।
एसोसिएशन का कहना है कि हर साल इसी माह में शहर में फलदार पौधे लगाए जाते हैं। इसके लिए वह प्रशासन को भी पत्र लिखकर फलदार पौधे लगाने की अपील करते हैं। फलदार पौधे लगाने के पीछे उनका मकसद है कि इससे एक तो शहर में पेड़ों की संख्या में बढ़ोतरी होगी, दूसरा इन फलदार पौधों से पक्षियों को खाने के लिए भोजन मिलेगा। बता दें कि एसोसिएशन की ओर से लोगों को निशुल्क मिट्टी के बर्तन बांटे जाते हैं ताकि गर्मी के दिनों में लोग अपने घर के बाहर पानी भर कर रख सकें और पक्षियों को पीने के लिए पानी मिल सके।