{"_id":"5a590b564f1c1bf1408b4848","slug":"181515785046-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर ने किया सुसाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर ने किया सुसाइड
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजदूर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
चंडीगढ़। खुड्डा लाहौरा स्थित जंगली एरिया में एक मजदूर का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका हुआ मिला। सारंगपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नयागांव में रहने वाले शीतल प्रसाद के तौर पर हुई है।
शुक्रवार सुबह खुड्डा लाहौरा स्थित जंगली एरिया से गुजर रहे एक व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी कि यहां एक पेड़ पर एक व्यक्ति ने फंदा लगाया हुआ है। सूचना पर सारंगपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत उसे उतारकर जीएमएसएच-16 ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतक शीतल प्रसाद उर्फ भगत नयागांव में रहता था। वह पत्नी राजकुमारी के साथ रहता था। वह दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। शाम को काम पर जाने के बाद से वह घर नहीं गया था।