फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नाटक लॉटरी ने दर्शकों की बटोरी खूब तारीफ

नाटक लॉटरी ने दर्शकों की बटोरी खूब तारीफ

Fri, 08 Feb 2019 02:46 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 08 Feb 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
नाटक लॉटरी ने दर्शकों की बटोरी खूब तारीफ
फ्लैग : बाल भवन सेक्टर-23 में आयोजित थियेटर फेस्टिवल में नाटक लॉटरी से दिया संदेश
विज्ञापन


पैसों की वजह से न तोड़ें रिश्ते..

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पैसों की वजह से बेशकीमती रिश्तों को न तोडे़ं। यह संदेश वीरवार का बाल भवन सेक्टर- 23 में 30 दिवसीय टीएफटी विंटर नेशनल थियेटर फेस्टिवल के 10वें दिन नाटक लॉटरी ने दिया। थियेटर आर्ट्स चंडीगढ़ की ओर से आयोजित इस नाटक ने दर्शकों को खूब हंसाया। इसका निर्देशन योगेश अरोड़ा ने किया। यह नाटक मुंशी प्रेम चंद का लिखा हुआ है।

नाटक की कहानी उस समय पर आधारित है जब भारत में लॉटरी सिस्टम का नया ट्रेंड शुरू हुआ था। नाटक में गांव माधोपुर के ठाकुर महिंदर प्रताप के परिवार की कहानी दिखाई गई कि कैसे परिवार के सभी लोग अलग-अलग लॉटरी खरीदते हैं और परिणाम से पहले ही ईनामी राशि को लेकर एक दूसरे से झगड़ते रहते हैं। ईनाम पाने के लिए वे यज्ञ, पूजा और हवन आदि भी करवाते हैं। इसी तरह गांव के अन्य लोग भी लॉटरी खरीदते हैं। जब लॉटरी का परिणाम आता है तो पता चलता है कि ठाकुर परिवार के किसी भी सदस्य की लॉटरी नहीं निकली। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य अपनी मूर्खता पर हंसते हैं कि वे उस धन के लिए आपस में झगड़ रहे थे जो उनका कभी था ही नहीं। उनके साथ साथ हॉल में बैठे दर्शकों ने भी खूब ठहाके लगाए। नाटक के जरिए संदेश दिया गया कि लोग पैसों के लिए रिश्ते नातों को ना तोड़े, क्योंकि ये एक बार टूट जाएं तो कभी नहीं जुड़ते। इस नाटक में राजीव मेहता, योगेश अरोड़ा, रामेश भारद्वाज, सचीन शर्मा, मुनीष कपूर, तेजभान गांधी, प्रियंका सिंह, सन्नी संधु, योगेश कुमार, सतपाल सिंह, लवप्रित सिंह और नीजरा ने भूमिका निभाई। इसके अलावा बैक स्टेज में मलकीत सिंह, अमित कुमार और लाइट गौरव शर्मा ने दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed