फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   17 seats of Haryana Vidhan Sabha and 2 seats of Loksabha are reserved

हरियाणा विधानसभा की 17 और लोकसभा की दो सीटें दस साल के लिए आरक्षित, विधेयक पारित

Tue, 21 Jan 2020 04:00 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 21 Jan 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
17 seats of Haryana Vidhan Sabha and 2 seats of Loksabha are reserved
विधानसभा सत्र में बोलते हुए मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में विधानसभा की 17 और लोकसभा की दो सीटें अगले दस साल के लिए फिर से आरक्षित रहेंगी। इस संदर्भ में एससी आरक्षण संशोधन विधेयक को सोमवार को विधानसभा के विशेष सत्र में सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से पारित किया। लोकसभा व राज्यसभा में इस बाबत विधेयक पहले ही पारित हो चुका है।
विज्ञापन


हरियाणा में भी विधानसभा व लोकसभा चुनावों के दौरान सीटों के आरक्षण संबंधी व्यवस्था कायम रहे, इसलिए इस संशोधन विधेयक को हरियाणा विधानसभा में भी पारित करवाना जरूरी था। विधानसभा सत्र के दौरान इसी संदर्भ में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया। जिसमें संविधान (एक सौ छब्बीसवां संशोधन) विधेयक, 2019 के अनुसमर्थन को पारित करने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन


विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने सीएम द्वारा प्रस्तुत इस प्रस्ताव पर पक्ष और विपक्ष के सभी विधायकों से अपनी राय रखने को कहा। इस पर सभी विधायकों ने सर्वसम्मति के साथ इस प्रस्ताव को पारित कर दिया। अब वर्ष 2030 तक लोकसभा और विधानसभा चुनावों में सीटों के आरक्षण की व्यवस्था बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में ये सीटें रहेंगी आरक्षित
- हरियाणा में कुल दस लोकसभा सीटों में से दो सीटें अंबाला और सिरसा संसदीय क्षेत्र आक्षित रहेगा।
- प्रदेश में कुल 90 विधानसभा सीटों में से 17 हलके अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों लिए आरक्षित रहेंगे। जिनमें अंबाला में मुलाना, यमुनानगर में साढौरा, कुरुक्षेत्र में शाहाबाद, कैथल में गुहला, करनाल में नीलोखेड़ी, पानीपत में इसराना , सोनीपत में खरखौदा, जींद में नरवाना, सिरसा में कालांवाली, फतेहाबाद में रतिया, हिसार में उकलाना, भिवानी में भवानी खेड़ा, झज्जर में झज्जर सीट, रोहतक में कलानौर, रेवाड़ी में बावल, गुडगाँव (गुरुग्राम) में पटौदी और पलवल में होडल शामिल हैं। हरियाणा के मौजूदा कुल 22 जिलों में पांच जिलों महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, पंचकूला, नूहं और चरखी दादरी में कोई भी विधानसभा सीट आरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed