फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सेक्टर 47 डी में अव्यवस् थाओं की भरमार

सेक्टर 47 डी में अव्यवस् थाओं की भरमार

Fri, 22 Feb 2019 02:10 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 22 Feb 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर 47 डी में अव्यवस्
थाओं की भरमार
वाट्स अप मेसेज से कवर की गई खबर
विज्ञापन

फोटो मेरे ट्रैक से
----------

सिर के ऊपर झूलते हैं तार, हादसे का खतरा
सेक्टर 47 डी में अव्यवस्थाओं की भरमार, लोग परेशान
बच्चे भी आसानी से छू सकते हैं तार
इनकी वजह से कुछ दिन पहले लगी थी आग
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल के सेक्टर 47 डी स्थित ईडब्ल्यूएस मकानों की गलियों में नंगे तारों के जाल से सेक्टर निवासी बेहद परेशान हैं। बिजली के तार इतने नीचे आ गए हैं कि बच्चे भी उनको आसानी से छू लेते हैं। आने-जाने वाले लोगों के सिर को ये तार छू रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
आजकल बारिश में तो तारों में स्पार्किंग हो रही है। कुछ दिन पहले इस स्पार्किंग से यहां आग भी लग गई थी। लोगों के दिल में दहशत है कि कहीं कोई बड़ा नुकसान न हो जाए। महिलाओं ने कहा कि अगर कोई हादसा हुआ तो उसका जिम्मेदार नगर निगम होगा। निवासियों का यह भी आरोप है कि ईडब्ल्यूएस मकानों के छोटे पार्कों को मेंटेन नहीं किया जा रहा है। कई घरों के आगे गटर हैं। उनकी सफाई न होने के कारण घरों में बदबू जा रही है। बच्चे बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन


कोट्स
यहां बिजली के तारे झूलते रहते हैं। बच्चों को अकेले घर से बाहर भेजने में डर लग रहा है। करंट कभी भी किसी की जान ले सकता है। मकान नंबर 3273 की पिछली साइड वाली गली में स्ट्रीट लाइट नहीं है। तारों के जाल नीचे आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पूनम दुरेजा, सेक्टर निवासी

कोट
यहां सीवरेज डालने वाले ठेकेदार की मेंटेनेंस ठीक नहीं है। बिजली के तारों की मुख्य समस्या है। हर जगह तारों के जाल बने हैं। तारें अंडर ग्राउंड होनी चाहिए ताकि किसी प्रकार का कोई हादसा न हो।
- हेमंत आहूजा, एसोसिएशन प्रेसिडेंट

सीवरेज डालने के बाद सड़कों की मरम्मत न करने के कारण यहां हर जगह कीचड़ फैला हुआ है। पैदल चलते समय डर लगता है। पार्क मेंटेन न होने के कारण कीचड़ हो रहा है। कीचड़ के कारण यहां बैठना मुश्किल है।

- जसवंत कौर, सीनियर सिटीजन

यहां साफ-सफाई शून्य है। यहां कोई स्वीपर अपनी जिम्मेदारी से कूड़ा उठाने नहीं आता। कम से कम सप्ताह में तीन बार तो कूड़ा उठाने आना चाहिए। स्वीपर को फोन करके कूड़ा उठाने के लिए बुलाना पड़ता है। फोन न करने पर कूड़ा सड़ता रहता है।
- बलबीर कौर, सीनियर सिटीजन


कोट
यह समस्या मेरी जानकारी में है। मैंने प्रशासन से इस बारे में बातचीत की है। जल्द ही इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
- देवेश मोदगिल, मेयर नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed