{"_id":"5c6483a9bdec227371485e24","slug":"161550091177-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू के छात्रों के कार्यक्रम अब रेडियो पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू के छात्रों के कार्यक्रम अब रेडियो पर
विज्ञापन
फोटो---
पीयू के छात्रों के कार्यक्रम अब रेडियो पर
रेडियो स्टेशन का वार्षिकोत्सव मनाया गया
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पीयू के सामुदायिक रेडियो का वार्षिकोत्सव मनाया गया। रजिस्ट्रार प्रो. करमजीत सिंह व डीयूआई प्रो. शंकरजी झा ने केक काटा। इस दौरान घोषणा की कि रेडियो के जरिये एक शो बढ़ाया जाएगा, जो परिसर में होने वाले कार्यक्रमों का होगा।
सामुदायिक रेडियो स्टेशन ज्योतिर्गमया 91.2 मेगाहर्ट्ज आठ साल से चल रहा है। स्कूल ऑफ कम्यूनिकेशन स्टडीज की ओर से किए गए कार्यक्रम के दौरान रेडियो के सफर पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान प्रस्ताव रखा गया कि बाल विवाह व शिक्षा पर शो का आयोजन होना चाहिए। नगर निगम के सामाजिक विकास अधिकारी विवेक त्रिवेदी ने रेडियो पर प्रकाश डाला। इसके अलावा रेडियो पर नया कोर्स अप्रैल से शुरू करने की बात की गई। इसमें 33 सीटें रखी जाएंगी।