फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एडवाइजर बोले: 15 जुलाई तक मिल जाएगी चाबी

एडवाइजर बोले: 15 जुलाई तक मिल जाएगी चाबी

Thu, 04 Jul 2019 02:08 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
एडवाइजर बोले: 15 जुलाई तक मिल जाएगी चाबी
चंडीगढ़। पुनर्वास योजना के तहत मलोया में 3960 लाभार्थियों को फ्लैट्स की चाबी 15 जुलाई तक मिल जाएगी। एडवाइजर मनोज परिदा अब खुद मामले को मॉनिटर कर रहे हैं। उन्होंने संबंधित अफसरों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ प्रशासन के एस्टेट ऑफिस द्वारा कालोनी नंबर चार को 9 जुलाई तक कालोनी खाली करने का अल्टीमेट तो जारी कर दिया गया लेकिन लोगों को अब तक यह नहीं पता कि कब, कहां और कैसे मलोया में अलॉट फ्लैट की चाबी मिलेगी। इसको लेकर लोग डीसी ऑफिस से लेकर सीएचबी कार्यालय तक के चक्कर लगा रहे हैं। अब तक कालोनी के लोगों को सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। इस संदर्भ में एडवाइजर मनोज परिदा ने बताया कि कालोनी नंबर चार में लगभग पांच हजार परिवार रहते हैं। इनमें से 3960 लाभार्थियों को मलोया में फ्लैट्स आवंटित हुए हैं। परिदा ने कहा कि चयनित सभी को पात्रों को आगामी 15 जुलाई तक हर हाल में पजेशन दे दिया जाएगा। इसके अलावा यहां अवैध रूप से रह रहे लोगों को तत्काल हटाया जाएगा। इसमें किसी भी लाभार्थी को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


पुलिस के साथ अफसरों को किया अलर्ट
चंडीगढ़ प्रशासन की योजना है कि कालोनी नंबर चार को सभी से एक साथ खाली कराया जाए। यही वजह है कि लाभार्थियों को पजेशन मिलने में देरी हो रही है। सूत्रों की मानें तो कालोनी खाली कराने में कोई दिक्कत न हो, इसको लेकर प्रशासन के अफसर कोई भी कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं। तमाम राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों को देखते हुए अब एडवाइजर ने इस मामले में खुद ही आगे आ गए हैं। उनका कहना कि कालोनी खाली कराने और लाभार्थियों को चाबी देने के लिए सुरक्षा के तौर पुलिस बल को तैयार रहने के लिए कहा गया है। इसके अलावा प्रशासन के अफसरों को भी अलर्ट कर दिया गया है। जल्द ही रणनीति बनाकर कालोनी को खाली करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed