फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कल टीजीटी इंग्लिश उम्मीदवार करेंगे हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का घेराव

कल टीजीटी इंग्लिश उम्मीदवार करेंगे हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का घेराव

Thu, 04 Jul 2019 01:04 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
कल टीजीटी इंग्लिश उम्मीदवार करेंगे हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का घेराव
पंचकूला। टीजीटी इंग्लिश के उम्मीदवार पांच जुलाई को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग सेक्टर-2 पंचकूला का घेराव करेंगे। टीजीटी पीजीटी पात्र अध्यापक संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत लवर्स ने कहा कि टीजीटी इंग्लिश के 1035 पदों के लिए 2014 में विज्ञापन जारी हुआ था। जिसे 2015 में दोबारा से विज्ञापित किया गया। सितंबर 2016 में इन पदों के लिए इंटरव्यू लिए गए। लेकिन 3 साल बीत जाने के बाद भी अभी तक अंतिम परिणाम घोषित नही किया गया है। विज्ञापन संख्या 9/2015 को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है, (एलपीए 56/2017) लेकिन सरकार व आयोग की तरफ से समय पर कोई जवाब नहीं दिया जाता। जिसे लेकर तारीख पर तारीख मिलती रहती है। जिससे नाराज होकर पात्र अध्यापकों ने 5 जुलाई को कर्मचारी चयन आयोग के घेराव का फैसला किया है। अगर पांच जुलाई को कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलता है तो वहीं पर धरने पर बैठ जाएंगे। टीजीटी इंग्लिश को छोड़कर सभी विषयों के अंतिम परिणाम आयोग द्वारा घोषित किये जा चुके हैं। पात्र अध्यापक आशीष शर्मा व वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट की डेट 15 जुलाई लगी है। यदि सरकार की और से सही ढंग से पैरवी नहीं कि गई तो भर्ती खतरे में पड़ जाएगी। क्योंकि सितंबर में आचार संहिता लग जाएगी। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि संगठन ने वायदा किया था कि टीजीटी पीजीटी की सभी भर्तियां पूरी होने पर हम मुख्यमंत्री का सम्मान समारोह करेंगे व 51 गरीब कन्याओं का कन्यादान उनके हाथों करवाएंगे। अगर सरकार शेष रहती टीजीटी इंग्लिश का अंतिम परिणाम जुलाई महीने में कर देती है तो संगठन अगस्त में अपना वायदा निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed