फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   वीसी अगले माह हजारों शिक्षकों को दे सकते हैं सातवें वेतनमान का तोहफा

वीसी अगले माह हजारों शिक्षकों को दे सकते हैं सातवें वेतनमान का तोहफा

Mon, 17 Jun 2019 01:40 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
वीसी अगले माह हजारों शिक्षकों को दे सकते हैं सातवें वेतनमान का तोहफा
चंडीगढ़। पीयू के हजारों शिक्षकों को वीसी प्रो. राजकुमार अगले माह सातवें वेतनमान का तोहफा दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि वह दिल्ली गए हैं। वहां कुछ मंत्रियों के साथ उनकी मुलाकात तय हुई है। उसमें शिक्षकों का यह मामला रखा जाएगा। साथ ही पंजाब सरकार के भी कुछ खास मंत्रियों से मुलाकात कर फंस रहा पेंच निकालेंगे।
विज्ञापन

देशभर के शिक्षण संस्थानों में सातवां वेतनमान लागू हो गया है। केंद्रीय विश्वविद्यालयों में बहुत पहले ही शिक्षकों का यह लाभ मिलने लगा था। साथ ही पड़ोसी राज्य हरियाणा ने भी इसका लाभ अपने शिक्षकों को दे दिया, लेकिन पीयू में इसका लाभ अब तक नहीं मिल पाया। पिछले दिनों पीयू ने इसके लिए प्रस्ताव पंजाब सरकार को भेजा है। वहां से हरी झंडी मिलना बाकी है। साथ ही केंद्र सरकार को भी अपने खजाने से वेतनमान का पैसा जारी करने के लिए मनाना है। पीयू में एक हजार से अधिक शिक्षक हैं। जानकारों का कहना है कि सातवें वेतनमान के लिए हर साल 80 से 90 करोड़ रुपये अतिरिक्त भार सरकारों पर पड़ेगा। इसमें पंजाब का हिस्सा महज दस फीसदी ही बताया जाता है। बाकी रकम केंद्र सरकार से जारी होगी। सूत्रों का कहना है कि पंजाब सरकार से यह पेंच आसानी से निकल जाएगा। केंद्र के खजाने से पैसे लाना बड़ा काम है। सूत्रों का कहना है कि इसी के लिए वीसी दिल्ली गए हैं। वहां वित्तमंत्री व वित्त राज्यमंत्री से वह मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि जुलाई माह में शिक्षकों के लिए सातवां वेतनमान पास हो जाएगा।
विज्ञापन


पीएचडी इंक्रीमेंट भी वीसी की ही देन
पीयू समेत पूरे देश के शिक्षकों को पीएचडी इंक्रीमेंट का लाभ नहीं मिल रहा था। वीसी ने पीयू ज्वाइन किया तो शिक्षकों ने यह बात उनके सामने रखी। वीसी ने दिल्ली में यूजीसी के चेयरमैन से संपर्क किया और 15 ही दिन में पीएचडी इंक्रीमेंट के आदेश हो गए। पीयू के अलावा देशभर के विश्वविद्यालयों के शिक्षकों को इसका लाभ मिला। माना जा रहा है कि सातवां वेतनमान भी अब जल्द ही लागू हो जाएगा। इसके लिए वीसी पूरी ताकत में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed