फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   उपायुक्त ने अधिकारियों को अवैध खनन रोकने के दिए निर्देश

उपायुक्त ने अधिकारियों को अवैध खनन रोकने के दिए निर्देश

Fri, 14 Jun 2019 02:04 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
उपायुक्त ने अधिकारियों को अवैध खनन रोकने के दिए निर्देश
पंचकूला। जिले में अवैध खनन की रोकथाम के लिए उपायुक्त डॉ. बलकार सिंह ने अधिकारियों को प्रभावी तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो कोई विभाग अवैध खनन या इस कार्य में लगे वाहनों को पकड़ता है, उसकी सूचना अन्य संबंधित विभागों को भी दें, ताकि सख्त कार्रवाई की जा सके। उन्होंने अवैध खनन रोकने के कार्य में लगे अधिकारियों को निरंतर चेकिंग करने को कहा। साथ ही स्पष्ट किया कि मामले में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने ये सभी बातें पंचकूला के कांफ्रेंस हॉल में खनन की रोकथाम को गठित जिलास्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में दर्ज एफआईआर में वाहन चालक सहित वाहन के मालिक और अवैध खनन करवाने के कार्य में शामिल अन्य सभी लोगों को नामजद करें। अवैध खनन रोकने के लिए कोर्ट के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने को कहा। सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से भी ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई करने को कहा। उपायुक्त ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों से स्क्रीनिग प्लांट्स का निरीक्षण कर लाइसेंस की शर्तों की उल्लंघना करने पर कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि बिक्री कर विभाग के अधिकारी भी ऐसे प्लांट द्वारा दिए जाने वाले टैक्स पर नजर रखें। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह, एसडीएम पंकज सेतिया, एसडीएम कालका मनिता मलिक, नगराधीश गगनदीप सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed