{"_id":"5d02b267bdec226d82590b08","slug":"156045782120-pkl-office-news125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले ही दिन नही मिला चार्टेड कोच को सैलानियों का रिस्पांस, फिर भी दौड़ेगी रेल मोटर कार और झरोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले ही दिन नही मिला चार्टेड कोच को सैलानियों का रिस्पांस, फिर भी दौड़ेगी रेल मोटर कार और झरोखा
Fri, 14 Jun 2019 10:15 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
सौरभ यादव, अमर उजाला, कालका
सौरभ यादव, अमर उजाला, कालका
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
चार्टर्ड कोच
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला रेल मार्ग पर चलने वाली टॉय ट्रेन में गर्मियों की छुट्टियों के चलते भारी रश देखने को मिल रहा है, जिसके चलते कालका रेलवे स्टेशन पर भी सैलानियों की खचाखच भीड़ से स्टेशन पर चहल-पहल लगी रहती है।
ऐसे में विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला रेल मार्ग पर चलने वाली टॉय ट्रेन में गर्मियों की छुट्टियों के चलते भारी रश देखने को मिल रहा है, जिसके चलते कालका रेलवे स्टेशन पर भी सैलानियों की खचाखच भीड़ से स्टेशन पर चहल-पहल लगी रहती है। ऐसे में टॉय ट्रेन में चल रही लंबी वेटिंग लिस्ट के चलते रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए वीरवार से तीन चार्टेड कोच आरए- 100, झरोखा और आरएमसी चलाने का फैसला लिया है। जिन्हें 13 जून से 10 सितंबर तक चलाया जाना है।
पहले दिन नहीं मिला रिस्पांस
वीरवार से रेलवे द्वारा शुरू किया गया कोई भी चार्टेड कोच बुकिंग न होने के चलते कालका से शिमला की ओर रवाना नहीं हो पाया। कालका रेलवे स्टेशन से बताया गया कि फिलहाल किसी भी कोच के लिए निर्धारित यात्रियों की संख्या पूरी नहीं हो पाई थी। इसलिए कोई भी कोच कालका रेलवे स्टेशन से शिमला के लिए नहीं गया।
विज्ञापन
वहीं सूत्रों की मानें तो रेलवे द्वारा लगाए गए प्रति व्यक्ति भारी भरकम किराया के चलते बुकिंग में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। वहीं रेलवे द्वारा निर्धारित की गई न्यूनतम यात्रियों की संख्या में बुकिंग में रोड़ा बन रही है। यदि कोई दो यात्री रेल मोटर कार में टिकट बुक करवाना चाहें तो उन्हें यात्रा पर निकलने के लिए अन्य 6 यात्रियों की बुकिंग की आवश्यकता भी होगी। जब तक यात्रियों की न्यूनतम संख्या 8 नहीं हो जाएगी तब तक रेल मोटरकार को कालका से शिमला के लिए रवाना नहीं किया जाएगा।
यह है प्रति व्यक्ति किराया
रेल मोटर कार - 1600 रुपये
आरए 100 - 2200 रुपये
झरोखा - 3500 रुपये
कितनी सीटें हैं कोच में
आरए - 100 व झरोखा में आठ सीटें उपलब्ध हैं जबकि रेल मोटर कार में करीब 14 लोग बैठ सकते हैं। झरोखा को ट्रेन के साथ ले जाया जाता है जबकि रेल मोटर कार चार्टेड कोच है और आरए -100 स्वंयचलित कोच है। रेल मोटर कार व झरोखा में सफर करने के लिए कम से कम 8 यात्रियों का होना आवश्यक है जबकि आरए-100 कम से कम छह लोगों के होने पर बुक किया जाएगा।