फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   चुनावी ड्यूटी में लापरवाही के लिए चार को कारण बताओं नोटिस जारी

चुनावी ड्यूटी में लापरवाही के लिए चार को कारण बताओं नोटिस जारी

Thu, 02 May 2019 01:59 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
चुनावी ड्यूटी में लापरवाही के लिए चार को कारण बताओं नोटिस जारी
चुनावी ड्यूटी में लापरवाही के लिए चार को कारण बताओ नोटिस जारी
विज्ञापन

तीन दिन में कर्मचारियों ने उपायुक्त ने मांगा है जवाब
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. बलकार सिंह ने चुनाव ड्यूटी में लापरवाही के लिए चार कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उपायुक्त ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता विनोद, पंचायतीराज के कनिष्ठ अभियंता हरविंद्र सिंह व नरेंद्र सिंह और नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता भूषण को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

उन्होंने कहा कि चुनाव खर्च के नोडल अधिकारी एवं उप-आबकारी एवं कराधान आयुक्त के माध्यम से इन कर्मचारियों की ड्यूटी के प्रति लापरवाही की शिकायत प्राप्त हुई थी। इस पर संज्ञान लेते हुए इन कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है और तीन दिन में अपना पक्ष रखने को कहा है। उन्होंने चुनाव ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को भी हिदायत दी है कि वे अपनी ड्यूटी गंभीरता और निष्ठा से करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव ड्यूटी एक महत्वपूर्ण कार्य है और सभी अधिकारी व कर्मचारियों को इस महत्व को समझते हुए अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा के साथ देनी चाहिए। अगर मामले की जांच में चारों कर्मचारी दोषी पाए गए तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed