फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एक साल बीतने के बाद भी नहीं मिला रिजल्ट

एक साल बीतने के बाद भी नहीं मिला रिजल्ट

Thu, 02 May 2019 01:59 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
एक साल बीतने के बाद भी नहीं मिला रिजल्ट
एक साल बीतने के बाद भी नहीं मिला रिजल्ट
विज्ञापन

एचएसएससी के परीक्षार्थी पिछले एक साल से काट रहे पंचकूला दफ्तर के चक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। पिछले साल 1 से 11 अप्रैल को आयोजित एचएसएससी के जेईई एग्जाम के रिजल्ट के लिए हरियाणा के युवाओं को एक साल से एचएसएससी दफ्तर, पंचकूला के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। पानीपत से आए आनंद ने बताया कि उनका पेपर कैटेगरी नंबर 28 और एडवर्टाइजमेंट नंबर 7/2017 के तहत चंडीगढ़ में बनाए गए सेंटर में ऑनलाइन हुआ था। इसको हुए एक साल बीतने के बाद भी परिणाम घोषित नहीं किया गया। हालांकि एक साल की अवधि के दौरान विभिन्न पोस्टों के लिए ली गई परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

रैली के दौरान सीएम को दी शिकायत
नाम न उजागर करने की शर्त पर एक युवक ने बताया कि उनके एक समूह ने सीएम को एक रैली के दौरान लिखित में शिकायत भी दी थी, लेकिन अभी कुछ नहीं हो पाया। वहीं एक अन्य युवक ने बताया कि उसके घर में उसकी मां और उसके सिवा कोई भी नहीं है। ऐसी स्थिति में भी वह अपनी बीमार मां को अकेले घर पर छोड़कर नौकरी की आस में यहां चक्कर काटने को मजबूर हो गया है।
विज्ञापन


विभाग कारण स्पष्ट करे
इन युवाओं ने विभाग से अपील की है कि वह उन्हें उनके रिजल्ट के बारे में स्पष्ट करे कि रिजल्ट आएगा भी नहीं। यदि नहीं आएगा तो वे अपने अगले पेपर की तैयारी कर पाएं। उन्होंने बताया कि पेपर में एक प्रश्न गलत भी था जिस कारण उन्होंने आरटीआई लगाई की कहीं उस कारण से तो रिजल्ट लेट नहीं, लेकिन आरटीआई के रिजल्ट में भी स्पष्ट कर दिया गया है कि ऐसा कोई कारण नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायरेक्टर से मिली तारीख पर तारीख
युवाओं ने बताया कि एक साल में उन्होंने जितनी भी बार पंचकूला में चक्कर काटे हर बार विभाग से अगली तारीख देकर आने को कह दिया गया। पिछले सप्ताह तो डायरेक्टर सुबह 10 बजे से बैठे युवाओं से शाम 7 बजे मिले। वहीं आज भी वे आफिस नहीं थे। डायरेक्टर भरत भूषण भारती शाम को बिना किसी से बात किए निकल गए।


जवाब न मिलने पर करेंगे सड़कों पर प्रदर्शन
युवाओं का कहना है कि यदि विभाग अभी भी नहीं जागा और उन्हें रिजल्ट न आने का जवाब नहीं मिला तो वह सड़कों पर उतरकर रोष प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने सरकार को साफ शब्दों में कह दिए है कि इस बार वे चुनाव में मतदान नहीं करेंगे। न ही झूठे दावे करना वाला प्रत्याशी उनके घर वोट मांगने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed