फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सीबीएसई बाहरवीं का पहला पेपर संपन्न

सीबीएसई बाहरवीं का पहला पेपर संपन्न

Sun, 03 Mar 2019 01:30 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 03 Mar 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई बाहरवीं का पहला पेपर संपन्न
सीबीएसई 12वीं का पहला पेेपर संपन्न
विज्ञापन

इंग्लिश का प्रश्न पत्र पढ़कर खुश हुए स्टूडेंट
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा का पहला एग्जाम शनिवार को संपन्न हुआ। जिसमें इंग्लिश का प्रश्न पत्र हासिल करते ही स्टूडेंट्स के चेहरे खुशी से खिल उठे। परीक्षा के लिए पंचकूला के चमनलाल डीएवी स्कूल, सतलुज पब्लिक स्कूल, दून पब्लिक स्कूल सहित अन्य स्कूल में बने सेंटरों में सुबह पौने 10 बजे से स्टाफ ड्यूटी पर तैनात दिखा। स्कूल बसों से उतरने के बाद स्कूल स्टाफ ने अपने-अपने स्टूडेंट्स को स्कूल परिसर के गेट के भीतर छोड़ दिया। जिसके बाद एग्जाम हॉल में तैनात स्टाफ ने स्टूडेंट्स की नियमोें के अनुसार चेकिंग की। पेपर सुबह साढ़े 10 बजे शुरू हुआ और दोपहर डेढ़ बजे खत्म।
एग्जाम खत्म होने के बाद स्टूडेंट खुशी-खुशी एग्जामिनेशन हॉल से बाहर आए और अन्य सीरिज में आए अपने साथियों के प्रश्न पत्र पढ़कर विचार-विमर्श करते नजर आए। अमर उजाला से बातचीत करते हुए स्टूडेंट्स ने पहले एग्जाम को लेकर अपने विचार कुछ इस प्रकार सांझा किए।
विज्ञापन


- पेपर बहुत ही आसान था। कुछ भी उलझाने वाला नहीं था। हर प्रश्न क्लियर हो रहा था और एग्जामिनेशन हॉल में भी शांति बनी हुई थी। - तारीनी, छात्रा।

- पेपर बिल्कुल भी लैंथी नहीं था, पैराग्राफ वाले प्रश्न थोड़े मुश्किल थे लेकिन ऑवरऑल पेपर अच्छा था। - सृजन, गुरुकुल स्कूल छात्र।

- पहले से ही सोच रखा था कि पेपर को कैसे, कितने समय में पूरा करना है और वैसे ही किया। 3 घंटे पूरे होने से 5 मिनट पहले ही मैंने अपना पेपर पूरा लिखकर 2 बार पढ़ लिया था। - ऋषिता, गुरुकुल स्कूल छात्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- नोट मेकिंग में थोड़ा समय लगता लेकिन प्रेक्टिस होने के कारण हमने बिल्कुल भी समय नहीं लगाया और समय से पहले ही पेपर पूरा कर दिया। एग्जामिनेशन हॉल में बिल्कुल भी शोर नहीं था लेकिन बीच-बीच में बाहर से शोर आ रहा था। - भव्य, गुरुकुल स्कूल स्टूडेंट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed