{"_id":"5c69c61fbdec224bf10205b4","slug":"15504359764-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम कर्मचारी हड़ताल पर, एंबुलेंस कम, मरीजों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएम कर्मचारी हड़ताल पर, एंबुलेंस कम, मरीजों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

- एक एंबुलेंस में ले जा रहे है दो गंभीर मरीज
- एंबुलेंस ड्यूटी में तैनात ड्राइवर नहीं होने के कारण बने ऐसे हालात
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के कारण मरीजों को समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। छोटी एंबुलेंस में गंभीर मरीजों को एक ही बेड पर दो मरीज लादकर ले जाया जा रहा है। इस कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। हालांकि आलाधिकारियों का कहना है कि अगर इस तरह की कोई बात हुई होगी तो जांच कराकर संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
दोपहर बाद 3.30 बजे इमरजेंसी में दो मरीज एक्सीडेंट के आए। इन मरीजों को छोटी एंबुलेंस में लादकर इलाज के लिए भेज दिया गया। एक ही बेड होने के बाद भी बड़ी एंबुलेंस का ड्राईवर नहीं होने के कारण खड़ी रही। इस तरह के हालात में अगर किसी की जान चली जाए तो कौन जिम्मेवार होगा? यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है। सेक्टर-15, 16 की डिवाइडिंग रोड पर एक बाइक का बैलेंस बिगड़ गया। बाइक पर बैठे दो राजीव कालोनी निवासी अजय कुमार और कल्लू के सिर पर गंभीर चोंटे आईं। चोट आने के बाद इन्हें इमरजेंसी ले जाया गया। गंभीर हालात में घायल होने पर दोनों आरोपियों को पीजीआई रेफर कर दिया गया। छोटी एंबुलेंस होने के बावजूद दोनों को एक ही बेड पर लाद दिया गया। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के कारण ड्राइवरों की कमी है। इस बात को लेकर परिजनों की ओर से नाराजगी जताई गई। इसकेेेे बाद भी उन्हें एंबुलेंस नहीं मुहैया कराई। इस बाबत सीएमओ योगेश शर्मा ने बताया कि उनकेे सामने इस तरह का कोई मामला नहीं आया है। अगर इस तरह का मामला आएगा तो उसकी जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।