{"_id":"5c6328fbbdec2273a5196f8a","slug":"15500025356-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती में फिजिकल भर्ती देने आए तीन उम्मीदवारों के पैर टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती में फिजिकल भर्ती देने आए तीन उम्मीदवारों के पैर टूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिजिकल टेस्ट देने आए तीन उम्मीदवारों के पैरों में आया फ्रैक्चर
- पैर टूटने के बाद जनरल अस्पताल में इमरजेंसी में हुआ उपचार
- ताऊ देवीलाल स्टेडियम से एंबुलेंस लेकर आई थी तीनों मरीजों को
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। ताऊ देवीलाल स्टेडियम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से फिजिकल भर्ती की परीक्षा देने आए तीन उम्मीदवारों के पैरों की हड्डी टूट गई। जिसके बाद मौके पर तैनात एंबुलेंस की टीम ने उन्हें जनरल अस्पताल पहुंचाया। तीनों का इलाज अभी जनरल अस्पताल में चल रहा है। सभी उम्मीदवार खतरे से बाहर हैं।
जानकारी के मुताबिक सेक्टर-3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम में सात हजार हरियाणा पुलिस भर्ती के फिजिकल टेस्ट हो रहे हैं। वहीं, दोपहर बाद 2.30 बजे एक बैच के करीब 100 उम्मीदवारों की 2500 मीटर की दौड़ कराई गई। जिसे 12 मिनट में उम्मीदवारों को पूरा करना था। उम्मीदवारों ने 1200 मीटर की दौड़ के बाद यू-टर्न लेकर वापस आना था। इस दौरान जब उम्मीदवार यू-टर्न लेकर वापस आने लगे तो उम्मीदवार एक-दूसरे से टकरा गए। जैसे ही उनके बीच टक्कर हुई इस बीच तीन उम्मीदवार गिर गए और दौड़ने वाले उम्मीदवार उनके ऊपर से गुजर गए। जिस वजह से मैदान में नीचे गिरे तीनों उम्मीदवारों के पैरों की हड्डी टूट गई। इसमें विकास जींद निवासी उम्मीदवार के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। जबकि रमेश निवासी फतेहाबाद और राकेश जांगड़ा के एक-एक पैर में फ्रैक्चर हो गया।
अलग ट्रैक नहीं बनाने के कारण हुआ हादसा
ताऊ देवीलाल स्टेडियम में फिजिकल टेस्ट के दौरान फैली अव्यवस्थाओं को लेकर घायल उम्मीदवार विकास, रमेश और राकेश जांगड़ा ने कहा कि हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ओर से ठीक तरीके से व्यवस्था नहीं की गई थी। अगर यू-टर्न का मामला न हो तो किसी के पैर में चोट नहीं आती। बीते सोमवार को भी दो उम्मीदवार चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
यह कहना है चेयरमैन का
हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के चेयरमैन बीबी भारती ने बताया कि मेरे संज्ञान में इस तरह का कोई मामला नहीं आया है। पुलिस की भर्ती में 15 डॉक्टरों की टीम और पांच एंबुलेंस लगाई गई हैं। अगर इस तरह का कोई मामला सामने आएगा तो उसकी जांच कराई जाएगी।