{"_id":"5c6087debdec220833204445","slug":"154983021913-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रुपये की लीज पर डिस्पेंसरी बनाने की जगह दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक रुपये की लीज पर डिस्पेंसरी बनाने की जगह दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक रुपये की लीज पर डिस्पेंसरी बनाने की जगह दी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-21 स्थित महेशपुर गांव में सेक्टर-7 निवासी सतीश गर्ग परिवार ने महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल डायग्नोस्टिक सेंटर को सिर्फ एक रुपये की लीज पर एक डिस्पेंसरी स्थापित करने के लिए जगह दी। ट्रस्ट के प्रेस सचिव तरसेम गर्ग ने बताया कि रविवार को यहां पर भूमि पूजन किया गया। ट्रस्ट की ओर से एक डिस्पेंसरी का गठन किया जाएगा। जिसमें फ्री चेकअप और दवाइयां दी जाएंगी। गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा भी दी जाएगी और गरीब लड़कियों के लिए सिलाई केंद्र का गठन किया जाएगा। यह सभी समाज के लोगों के लिए ही किया जाएगा। ट्रस्ट पिछले 7 साल से गरीब लोगों की मदद करता आ रहा है। ट्रस्ट का मकसद हर वर्ग के लोगों कि मदद करना है। आज महेशपुर में डिस्पेंसरी बनने के लिए भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर ट्रस्ट के प्रधान बालकृष्ण बंसल, जनरल सेक्रेटरी जगमोहन गर्ग, सतीश, मुकेश गर्ग, चंडीगढ़ के एमसी सत्य प्रकाश अग्रवाल, प्रेम चंद गर्ग, महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट पंचकूला के प्रधान अशोक जिंदल, सज्जन कुमार बंसल, जय राजा गर्ग, जगदीश भगत सिंह, चंदर गर्ग, नगर सुधार सभा पंचकूला एवं पूर्व उप प्रधान जिला कांग्रेस कमेटी तरसेम गर्ग, धर्मपाल बंसल मौजूद रहे।