फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जारी रखी हड़ताल

कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जारी रखी हड़ताल

Mon, 11 Feb 2019 01:51 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जारी रखी हड़ताल
आज मुंडन करवाकर एनएचएम कर्मचारी जताएंगे विरोध
विज्ञापन

- कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जारी रखी हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। रविवार को जिला पंचकूला के एनएचएम कर्मचारी छठवें दिन भी हड़ताल पर रहे। एनएचएम कर्मचारी पूरे हरियाणा प्रदेश में सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ हड़ताल पर बैठे हुए हैं। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से ठप्प पड़ी है लेकिन सरकार अभी भी अपने अड़ियल रवैए पर अड़ी हुई है और जनता व कर्मचारियों को हो रही परेशानी की कोई सुध नहीं ले रही है। जिसके चलते कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ रोष दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। हड़ताल की अगुवाई कर रहे जिला सचिव अरविंद यादव ने बताया कि हमारी मुख्य मांग एनएचएम कर्मियों को स्थायी सेवा सुरक्षा प्रदान करना, सेवा नियम संशोधन, सातवां वेतन आयोग लागू करना व पिछले एक साल से लंबित मांगों को पूरा करना है। जिला कैशियर देवेंद्र सैनी ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक हमारी सभी मांगे मान नहीं ली जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। जिला सह सचिव संध्या ने बताया कि इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए कल सभी एनएचएम कर्मचारी विधायक ज्ञानचंद गुप्ता को शांति पूर्वक ज्ञापन सौंपकर सरकार से जल्द अपनी मांगों को पूरा करवाने की अपील करेंगे। जिला महिला अध्यक्ष निशा मलिक ने कहा कि कल प्रदेश भर में एनएचएम कर्मचारी विरोध स्वरूप मुंडन करवाएंगे।

जिला पंचकूला में एनएचएम कर्मचारी मुंडन करवा अपना रोष प्रदर्शित करेंगे। हड़ताल के दौरान डॉ. अशोक राणा, दिव्या ज्योति,गौरव शर्मा, पंकज शर्मा, वंदना आदि ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया और कहा कि इस बार सरकार के खिलाफ आर पार की लड़ाई है। जब तक हमारी मांगों को लिखित रूप में नहीं मान लिया जाता तब तक हड़ताल रूपी जंग जारी रहेगी। यदि कल तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो फिर एनएचएम कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे और यह रोष प्रदर्शन एक आंदोलन में बदल जाएगा जिससे होने वाले नुकसान की पूरी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी। जिला प्रधान मुनीर अहमद ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की जरूरत हमेशा ही रहेगी इसलिए हम चाहते हैं कि हमें भी सरकार स्थायी सेवा प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed