{"_id":"5c5ddd39bdec224db85269ca","slug":"154965546317-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरवरी माह से ही पात्र किसानों को जारी होगी पेंशन की किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरवरी माह से ही पात्र किसानों को जारी होगी पेंशन की किस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी माह किसानों को जारी होगी पेंशन की पहली किस्त
मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने वीसी से जारी किए आदेश
पात्रों को योजना का लाभ देने के लिए जिले में कार्य शुरू कर दिया : डीसी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। अंतरिम बजट में किसानों की मजबूती के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल 6 हजार रुपये पेंशन देने की घोषणा की गई है। इस दिशा में प्रशासनिक अधिकारियों ने काम शुरू कर दिया है। फरवरी में ही पात्र किसानों को दो हजार रुपये की पहली किस्त जारी की जाएगी। यह जानकारी मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने दी। वह शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों को संबोधित कर रहे थे।
डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि योजना का लाभ देने के लिए जिले में कार्य शुरू कर दिया है। स्कीम के तहत जिस किसान के पास दो हेक्टेयर से कम (4.9 एकड़ से कम या 40 कनाल) भूमि की जोत है वह इसका लाभपात्र होगा। इसमें एक किसान के बजाय परिवार को यूनिट माना गया है। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी और अव्यस्क बच्चों को परिवार माना गया है। जमीन पात्र किसान के नाम एक फरवरी 2019 तक होनी चाहिए। कोई कंपनी जिसके नाम जमीन हो, सरकारी कर्मचारी व करदाता इसके पात्र नहीं होंगे। केवल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को योजना का लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि यदि एक परिवार की जमीन कई जगह यानी कई हदबस्तों में है तो वह कुल मिलाकर 2 हेक्टेयर से कम होनी चाहिए। यदि एक परिवार में 4 व्यक्ति हैं जो सबसे ज्यादा जमीन का मालिक या जिसके नाम जमाबंदी होगी उसे ही किसान पेंशन का लाभ मिलेगा। यदि बराबर के हिस्सेदार हैं तो व्यस्क यानी सबसे ज्यादा उम्र का व्यक्ति पात्र होगा।
विज्ञापन
----------------
आज गांवों में कराई जाएगी मुनादी
डीसी ने बताया कि जिले में इस स्कीम के सही क्रियान्वन के लिए 9 व 10 फरवरी को जिला के सभी गांवों में मुनादी करवाकर किसानों को जानकारी दी जाएगी। 11 फरवरी से ही गांवों में कैंप लगने शुरू हो जाएंगे। ग्राम सचिवालय या पंचायत घर में पात्र किसानों को इस स्कीम की पेंशन के फार्म वितरित करने के बाद उन्हें भरवाकर एकत्र किया जाएगा। जिला मुख्यालय पर डीआईओ कार्यालय के मार्फत प्रधानमंत्री किसान स्कीम के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। मनरेगा स्कीम की तर्ज पर लाभार्थियों का सारा पैसा केंद्र सरकार की ओर से जारी होगा जो लाभार्थी किसान के खाते में आएगा। किसान को फार्म के साथ अपने आधार कार्ड व बैंक खाते या पास बुक की प्रति भी लगानी होगी। उन्होंने बताया कि यह सारा कार्य 20 फरवरी तक निपटाया जाएगा। इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी धीरज चहल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी एम एल गर्ग, उपनिदेशक कृषि डॉ. वजीर, जिला सूचना अधिकारी सतपाल शर्मा मौजूद रहे।