फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अतिक्रण के खिलाफ दूसरे दिन भी चला अभियान

अतिक्रण के खिलाफ दूसरे दिन भी चला अभियान

Sun, 03 Feb 2019 01:09 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 03 Feb 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रण के खिलाफ दूसरे दिन भी चला अभियान
अतिक्रण के खिलाफ दूसरे दिन भी चला एचएसवीपी का अभियान
विज्ञापन


- कब्जाधारी गिड़गिड़ाते रहे, अर्थमूविंग मशीन हटाती रही अतिक्रमण
- करोड़ों की जमीन पर काबिज लोगों को टीम ने हटाया
- सेक्टर-2, 4 और सेक्टर-12-ए में एक दर्जन कब्जा हटाया
- ईओ बोले, शहर को कब्जा मुक्त करने के बाद लूंगा चैन की सांस

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का अतिक्रमण हटाओ अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। विभाग की टीम ने शनिवार को चार सेक्टरों में कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की जमीन को खाली करवा दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने रोष भी चलाया, लेकिन उनकी किसी अधिकारी ने एक भी नहीं सुनी। इस दौरान लोग कार्रवाई को रोकने के लिए अपने आकाओं से भी सिफारिश लगवाते रहे और अधिकारियों के सामने हाथ जोड़ गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन अर्थमूविंग मशीन मशीन लगातार आगे बढ़ती रही। टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान का शुभारंभ सेक्टर-12 नाले के साथ से किया।
अधिकारियों ने बताया कि यहां नाके के पास विभाग की करोड़ों की जमीन खाली पड़ी थी, जिस पर स्थानीय लोगों ने चारदीवारी करके उसे अपने कब्जे में ले रखा था। शुक्रवार को उन्हें खुद ही कब्जा छोड़ने के लिए आदेश दिया गया था, लेकिन उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन आज टीम ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत से जमीन को खाली करवाकर अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि लोगों ने इस जमीन पर पार्क का निर्माण कर रखा था, जबकि इसे लोगों की सुविधा के लिए सब-वे के रूप में छोड़ा गया था। इसके बाद अतिक्रमण हटाओ टीम इसी सेक्टर में सड़क के पीछे पहुंची। यहां पर लोगों ने जमीन पर सब्जियां उगा रखीं थीं।
विज्ञापन

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को सेक्टर-2, 4, 12 और 12-ए से कब्जा हटाया गया। इसी के साथ यहां के कुछ लोगों को नोटिस भी जारी किया गया। क्योंकि यदि अर्थमूविंग मशीन से कब्जा हटाया जाता तो उनकी कोठी को भी नुकसान पहुंच सकता था। इसी के मद्देनजर नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया गया है। यदि दो से तीन दिन में लोगों ने खुद कब्जा नहीं हटाया तो विभागीय टीम कब्जा हटाएगी और इस दौरान होने वाले नुकसान के लिए कोठी मालिक स्वयं जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी रहेगा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के इस्टेट ऑफिसर आशुतोष राजन ने कहा कि जब तक शहर अतिक्रमण फ्री नहीं हो जाता वह शांत नहीं बैठेंगे। उन्होंने बताया कि अभी तो ये छोटे-छोटे अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। आने वाले दिनों में कुछ ऐसे कब्जों को हटाया जाएगा जिन्होंने सरकारी जमीन पर पक्का निर्माण कर रखा है। संबंधित अधिकारियों को इन्हें चिन्हित करने के लिए आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed