फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मोबाईल बैन करेगी जिलें को लोगों को अधिकारों के प्रति जागरूक

मोबाईल बैन करेगी जिलें को लोगों को अधिकारों के प्रति जागरूक

Sun, 03 Feb 2019 01:07 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 03 Feb 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
मोबाईल बैन करेगी जिलें को लोगों को अधिकारों के प्रति जागरूक
28 तक मोबाइल वैन करेगी अलग-अलग गांवों का दौरा
विज्ञापन

जिले को लोगों को अधिकारों के प्रति करेगी जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष मेहता ने लघु सचिवालय स्थित न्यायिक परिसर से जिला के विभिन्न गावों में फरवरी माह के दौरान लोगों को कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए चलाई जा रही मोबाईल वैन को झण्डी दिखाकर रवाना किया।
प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी विवेक गोयल ने बताया कि यह मोबाईल वैन माह के दौरान जिला के 28 गांवों में मोबाईल कानूनी जागरूकता शिविर लगाकर लोगों विशेषकर महिलाओं एवं बाल अधिकारों के बारे में जागरूक एवं सचेत करने का कार्य करेंगी। इस वैन में पैनल अधिवक्ताओं एवं पैरा लिगल वॉलिंटियर की भी ड्यूटी लगाई गई है। पीएलवी लोगों को प्रदान की जा रही अन्य सुविधाओं के बारे में भी जागरूक करने के साथ-साथ मुहैया करवाने की औपचारिकताओें के बारे में अवगत करवाएंगे। इन शिविरों में पैनल अधिवक्ता विशेषकर बाल कल्याण योजनाओं की जानकारी देने के साथ महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों से भी अवगत करवाएंगें। इसके अलावा मनरेगा योजना, बाल अधिकार, दहेज प्रथा, नशा रोधक, वन्य एवं वन्य प्राणी रोधक, पोक्सो एक्ट, शिक्षा का अधिकार, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम, श्रम अधिनियम, अभिभावक संरक्षण अधिकार आदि के बारे में विस्तार से अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन

शिविर 2 से 28 फरवरी तक लगातार जिला के विभिन्न गांवों में आयोजित जाएगा। दो फरवरी को मोरनी के गांव शेर जुंवानियां, भोज बालक, चार फरवरी को कालका खण्ड के गांव मल्लाह व थाना की सेर, 5 फरवरी को भुआना, 6 फरवरी सामन्या, 7 फरवरी कोना, 11 फरवरी उतरों, गोबिंदपुर व खेत खुराली, 12 फरवरी को टिबा, 13 फरवरी रामपुर जांगी व नग्गल रौतल तथा 14 फरवरी गोबिन्दपुर में कानूनी जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी गांव भगवानपुर, 18 फरवरी को सहजानपुर, 19 फरवरी हंगौला व रामसर, 20 भोडां कलां, 21 फरवरी को जनेह, 22 फरवरी को नटवाल व टाबर, 25 फरवरी नागणशु व देबर, 26 फरवरी को छबीलपुर, 27 फरवरी को कजामपुर व टिबरी तथा 28 फरवरी को भोज पोंटा व धुधगढ में कानूनी अधिकारों बारे शिविर आयोजित कर विशेषकर बाल अधिकारों एवं महिला अधिकारों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता एवं पीएलवी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed