फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   स्वच्छ सर्वेक्षण फीडबैक देने में पंचकूला टॉप 40 शहरों में शामिल

स्वच्छ सर्वेक्षण फीडबैक देने में पंचकूला टॉप 40 शहरों में शामिल

Fri, 01 Feb 2019 01:38 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 01 Feb 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण फीडबैक देने में पंचकूला टॉप 40 शहरों में शामिल
स्वच्छ सर्वेक्षण फीडबैक देने में पंचकूला टॉप 40 शहरों में शामिल
विज्ञापन

- छोटा सा निगम हरियाणा की बड़ी निगमों से आगे
- 4 हजार शहरों द्वारा सर्वेक्षण में दिया गया है फीडबैक
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। नगर निगम पंचकूला के लोगों ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के लिए फीडबैक देने में टॉप 40 शहरों में जगह बना ली है। फीडबैक देने के लिए 31 जनवरी का अंतिम दिन था और पंचकूला के लगभग 10 हजार से अधिक लोगों ने सर्वेक्षण के लिए अपनी फीडबैक दी है। जहां पंचकूला टॉप 40 शहरों मेें जगह बनाने में सफल रहा है, वहीं फीडबैक देने में हरियाणा की विभिन्न नगर निगमों से आगे निकल गया है। नगर निगम के प्रशासक राजेश जोगपाल ने कहा कि पंचकूला की जनता ने साबित कर दिया है कि वह नगर निगम द्वारा करवाए जा रहे कामों से खुश हैं और इसी के चलते उन्होंने अपनी फीडबैक देकर पंचकूला नगर निगम को टॉप 40 शहरों में शामिल करने का काम किया है। उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण में पंचकूला के अच्छे नंबर आने का दावा किया।
स्वच्छ मंच की ओर से लोगों को फीडबैक देने के लिए काफी उल्लेखनीय काम किया गया है। अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत और फरीदाबाद से आगे पंचकूला निगम के लोगों ने फीडबैक दी है। प्रशासक ने बताया कि पंचकूला पहले ही ओडीएफ प्लस में बाजी मार चुका है और स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छी फीडबैक अच्छे संकेत दे रही है। अब पंचकूला नगर निगम ओडीएफ प्लस-प्लस की रैकिंग के लिए अपनी तैयारी शुरू कर रहा है। ओडीएफ प्लस की रैंकिंग का सीधा लाभ अब पंचकूला को केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार देखने को मिलेगा। पंचकूला को अब करीब 500 नंबर मिल सकते हैं। यही नहीं अगर ओडीएफ प्लस-प्लस की रैंकिंग मिल जाती है, तो निगम को इसमें स्वच्छ सर्वेक्षण में सीधे 750 नंबर मिलेंगे।
विज्ञापन

शहर में नगर निगम ने लगभग 150 से अधिक सुलभ शौचालय बनवाए हुए हैं। डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि सिटीजन फीडबैक को सबसे ज्यादा तवज्जो दी गई है। इस बार पिछली बार के मुकाबले फीडबैक के नंबर बढ़ा दिए गए थे। इनमें सिटीजन फीडबैक और म्युनिसिपल डॉक्यूमेंटेशन के साथ डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed