{"_id":"5c5355ccbdec225eb65df0b2","slug":"154896543810-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेडिंग: स्टेट विजिलेंस ने जांच के लिए लोकल बॉडी से मांगी परमिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेडिंग: स्टेट विजिलेंस ने जांच के लिए लोकल बॉडी से मांगी परमिशन
विज्ञापन
आठ राउंड अबाउट्स के सुदंरीकरण में कथित घोटाले का मामला
स्टेट विजिलेंस ने जांच के लिए लोकल बॉडी से मांगी परमिशन
1.93 लाख की पेमेंट ठेकेदार को देने की शिकायत को विजिलेंस ने गंभीरता से लिया
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शहर के आठ राउंड अबाउट के सुंदरीकरण में कथित घोटाले की जांच रिपोर्ट जहां तीन सदस्यीय टीम ने स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन को सौंप दी है, वहीं कार्यकारी इंजीनियर के मना करने के बाद भी ठेकेदार को 1.93 लाख की पेमेंट करने की शिकायत को स्टेट विजिलेंस ने गंभीरता से लेते हुए ने इसकी जांच करने की इजाजत लोकल बॉडी से मांगी है। यदि स्टेट विजिलेंस को जांच की इजाजत मिल जाती है तो नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की परेशानी बढ़ सकती है।
लोकसर्वहितकारी सोसायटी द्वारा हरियाणा के मुख्यमंत्री को पत्र लिख शिकायत भेजी गई थी कि पंचकूला नगर निगम के कार्यकारी इंजीनियर द्वारा लिखित में मना करने के बाद भी ठेकेदार को 1.93 लाख की पेमेंट कर दी गई। कार्यकारी इंजीनियर ने यह भी आरोप लगाया है कि उनके छुट्टी पर जाने के बाद अधिकारियों ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर दिए। मामले में आज तक एफआईआर तक दर्ज नहीं हुई। वहीं उन्होंने इस पूरे प्रकरण की विजिलेंस जांच की मांग की थी। यह शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय से हरियाणा स्टेट विजिलेंस में पहुंच गई है और स्टेट विजिलेंस ने इस पर आगामी कार्रवाई करते हुए जांच के लिए अर्बन लोकल बॉडी से परमिशन मांगी है, क्योंकि यह शिकायत एक एचसीएस अधिकारी के खिलाफ है।
19 जनवरी 2019 को लोकसर्वहितकारी सोसायटी के चेयरमैन राकेश अग्रवाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री को लिखित शिकायत भेजकर आरोप लगाया था कि निगम में एक साल से भी ज्यादा से कामों को बहुत ज्यादा रेट पर कोटेशन पर करवाया गया है। इसके अलावा कई कामों की क्वालिटी पर प्रश्नचिह्न ही नहीं लग रहे बल्कि प्रमाण भी सामने हैं। राकेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई थी कि सभी मामलों की निगम कमिश्नर का तबादला करके एक इंडिपेंडेंट रिटायर्ड जजों की कमेटी से जांच करवाएं।
विज्ञापन
कोट्स
19 जनवरी को मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर इस मामले की जांच की मांग की थी। आज उन्हें इस संबंध में स्टेट विजिलेंस हरियाणा द्वारा एक कॉपी भेजी गई है। इसमें लिखा है कि उनकी शिकायत पर स्टेट विजिलेंस निगम कमिश्नर के खिलाफ जांच करने के लिए अर्बन लोकल बॉडी से परमिशन मांगी गई है, क्योंकि निगम कमिश्नर एक एचसीएस अधिकारी हैं।
-राकेश अग्रवाल, चेयरमैन, लोक सर्वहितकारी सोसायटी पंचकूला।