{"_id":"5c5353cebdec22739c3fde5a","slug":"154896492815-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टूडेंट्स से मारपीट मामले में शि क्षा निदेशक ने सुनाया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टूडेंट्स से मारपीट मामले में शि क्षा निदेशक ने सुनाया फैसला
विज्ञापन
स्टूडेंट्स से मारपीट मामले में शिक्षा निदेशक ने की कार्रवाई
शिक्षिका को डीआईईटी सेक्टर 2 पंचकूला में किया ट्रांसफर
- अनजान व्यक्ति के विषय में की जाएगी तहकीकात : राकेश गुप्ता
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-15 स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को स्टूडेंट्स की पिटाई मामले में कार्रवाई करते हुए शिक्षा निदेशक राकेश गु्प्ता ने अध्यापिका को सेक्टर 15 गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल से ट्रांसफर करने का आदेश दिया है। गुप्ता के अनुसार शिक्षिका को डिस्ट्रिक्ट इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (डीआईईटी) पंचकूला सेक्टर 2 में ट्रांसफर किया जा रहा है। शिक्षिका के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि शिक्षिका द्वारा अनजान व्यक्ति के घुसने व उनके साथ मारपीट की बात उनकी जानकारी में है। इस विषय में तहकीकात कर स्कूल सेफ्टी की समूची व्यवस्था की जाएगी। वहीं डीईओ की मानें तो उन्होंने बुधवार शाम को ही शिक्षा निदेशक को रिपोर्ट सौंप दी थी। इसके बाद उन्हें शिक्षा निदेशक की ओर से न तो किसी प्रकार के आदेश मिले हैं और न ही उनसे कोई बातचीत हो पाई।
अनसुलझे सवाल
अभिभावकों के अनुसार शिक्षिका ने उनके लिए अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया है, वहीं शिक्षिका के अनुसार अभिभावकों ने गुंडों के साथ मिलकर उनकी क्लास में आकर पिटाई की है। ऐसे में उन्होंने अपनी प्रोटेक्शन के लिए हाथ-पैर हिलाए थे जिसे वीडियो में गलत दिखाया जा रहा है। इससे कई सवाल पैदा होते हैं-
- शिक्षिका के साथ मारपीट करने वाला लंबे कद वाला युवक कौन था?
- युवक को स्कूल में आने की अनुमति किसने दी?
- क्या गर्ल्स स्कूल में एंट्री व एग्जिट करने वालों की जानकारी नहीं रखी जाती?
- थाने में घुसकर व्यक्ति ने शिक्षिका को मारा तो क्या किसी ने नहीं देखा? देखा तो रोका क्यों नहीं?