फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस के गवाह बने हजारों लोग

राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस के गवाह बने हजारों लोग

Mon, 28 Jan 2019 01:22 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 28 Jan 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस के गवाह बने हजारों लोग
राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस के गवाह बने हजारों लोग
विज्ञापन


- राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, परेड की सलामी ली
- 80 से अधिक लोगों को राज्यपाल ने किया सम्मानित

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में शनिवार को राज्य स्तरीय 70वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास मनाया गया। बड़ी संख्या में प्रदेशवासी समारोह के गवाह बने। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। उन्होंने ध्वजारोहण करने के साथ परेड की सलामी ली। राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण किया और लोगों को गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर राज्यपाल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 80 से अधिक लोगों को सम्मानित किया। उन्होंने अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि उनके ऐतिहासिक लंबे संघर्ष एवं महान त्याग और बलिदान से हमें आजादी मिली। उनके फलस्वरूप ही आज हम सबसे बड़े लोकतंत्र देश में स्वतंत्र से सांस ले रहे हैं।

राज्यपाल ने कहा कि स्कूल, कॉलेज जाने वाली छात्राओं व अन्य महिलाओं की सुरक्षा के लिए दुर्गा रेपिड एक्शन फोर्स का गठन किया गया है। पुलिस विभाग द्वारा सिटीजन पोर्टल तैयार किया गया है। इस पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति शिकायत दर्ज करवा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पंचायती-राज प्रणाली को सशक्त और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से साक्षर पंचायतों का गठन किया गया है। प्रदेश के फरीदाबाद, करनाल और गुरुग्राम को स्मार्ट सिटी बनाया जा रहा है। सरकार ने पूरी प्रशासनिक व्यवस्था को नई तकनीक से जोड़कर नव-हरियाणा के निर्माण के सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर हरियाणा पुलिस पुरुष एवं महिला, गृह रक्षी, एनसीसी सीनियर लड़के व लड़कियां, एनसीसी जूनियर लड़के व लड़कियां, गर्ल्स एण्ड स्कॉउट व अन्य स्कूलों की टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया। इसके साथ साथ पीटी शो, डम्बल की बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। मधुबन पुलिस द्वारा शानदान डॉग शौ का आयोजन किया जिसमें कुत्तों ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। इसके अतिरिक्त रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की विकासात्मक गतिविधियों पर आकर्षक झांकियां भी निकाली गई। इससे पहले राज्यपाल ने सेक्टर-12 स्थित शहीदी स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति से खुश होकर पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर लेडी गवर्नर सरस्वती देवी, अंबाला लोक सभा के सांसद रतन लाल कटारिया, कालका की विधायक लतिका शर्मा, हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी, प्रधान सचिव वित केसनी आनंद अरोड़ा, हरियाणा पुलिस के महानिदेशक बीएस सिंधु, आयुक्त दीप्ति उमाशंकर, डीआईजी सीआईडी सत्येन्द्र गुप्ता, पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह, उपायुक्त मुकुल कुमार, जिला पुलिस उपायुक्त कमलदीप गोयल, अतिरिक्त उपायुक्त जगदीप ढांडा, एसडीएम पंकज सेतिया, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी निशु सिंगला, भाजपा नेता बंतो कटारिया, सेना के वरिष्ठ अधिकारी, शहर के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed