फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   चंडीगढ़ के पति पत्नी सहित तीन को स्वाइन फ्लू

चंडीगढ़ के पति पत्नी सहित तीन को स्वाइन फ्लू

Fri, 25 Jan 2019 01:26 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 25 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ के पति पत्नी सहित तीन को स्वाइन फ्लू
चंडीगढ़ के पति-पत्नी सहित तीन को स्वाइन फ्लू
विज्ञापन

पंचकूला के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा इलाज
अब तक लिए गए 20 सैंपल, 10 केस आए हैं पॉजिटिव
डाक्टरों की टीम डोर टु डोर कर रही लोगों को जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। चंडीगढ़ के मनीमाजरा के रहने वाले पति-पत्नी सहित तीन को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। जहां दोनों का पंचकूला के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है वहीं कालका से आए मरीज का इलाज भी एक अन्य प्राइवेट अस्पताल में किया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम की ओर से चंडीगढ़ के स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दे दी गई है। इसकी पुष्टि पंचकूला जनरल अस्पताल के सीएमओ योगेश शर्मा ने की है। पंचकूला में प्राइवेट अस्पतालों और सरकारी अस्पताल के लिए गए सैंपल पीजीआई में चेकिंग के लिए भेजे गए थे। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीम डोर टु डोर सर्वे भी कर रही है।
पंचकूला स्वास्थ्य विभाग के पास करीब 25 केस सस्पेक्टेड आए थे। इसमें 20 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इसमें 10 लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसमें अब तक पंचकूला के तीन केस, बाकी सात केस पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ के हैं। डोर टु डोर सर्वे टीम के डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि हमने चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की इस बारे में सूचित कर दिया है। वहां टीम जाकर लोगों को स्वाइन फ्लू से बचाव के तरीके बता रही है। वहीं चंडीगढ़ टीम की ओर से सर्वे किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक पंचकूला के दस से अधिक सेक्टरों में हमने सर्वे किया है। घर घर जाकर हम लोगों को जागरूक कर रहे हैं। लोगों को सही इलाज की सुविधा के लिए सरकारी अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। डोर टु डोर सर्वे करने वाले डॉक्टरों की टीम ने बताया कि लोगों को अगर खांसी, जुकाम है तो वह घर पर आराम करें। सही तरीके से ठीक होने के बाद घर से निकलें। अगर उन्हें किसी प्रकार की समस्या सांस लेने में आए तो वह अस्पताल में आकर इस बारे में डाक्टर से सलाह ले सकते हैं।
विज्ञापन


कोट
पंचकूला के डाक्टरों की टीम की ओर से स्वाइन फ्लू के सैंपल लिए गए हैं। इसमें तीन लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो गई है। यह केस मनीमाजरा, कालका से आए हैं। अभी मरीजों का इलाज चल रहा है। वह कवर भी कर रहे हैं। उनकी हालात खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- योगेश शर्मा, सीएमओ , सेक्टर -6 , जनरल अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed