{"_id":"5c48cf4abdec2253970c3952","slug":"15482756511319-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-19 आरओबी: पब्लिक के लिए वैकल्पिक रास्ता ढूंढने पहुंचे विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-19 आरओबी: पब्लिक के लिए वैकल्पिक रास्ता ढूंढने पहुंचे विधायक
विज्ञापन

- सेक्टर-19 रेलवे क्रासिंग पर सीआईडी कार्यालय के समक्ष बनेगा रेलवे अंडर ब्रिज
- बोले, आरओबी की शीघ्र ही आधारशिला रखेंगे मुख्यमंत्री मनोहर लाल
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-19 रेलवे क्रासिंग पर लगने वाले जाम को खत्म करने के लिए निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए बुधवार को विधायक ज्ञानचंद गुप्ता अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से पब्लिक के लिए वैकल्पिक रास्ते देने की जानकारी हासिल की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आरओबी निर्माण के दौरान किसी भी सूरत में जनता को परेशान नहीं होना चाहिए। इसके लिए पहले ही सर्विस रोड को तैयार किया जाए। वहीं, दूसरी ओर आरओबी का निर्माण करने वाली कंपनी ने भी तैयारी पूरी कर ली है। वर्तमान में कंपनी द्वारा शिलान्यास को लेकर तैयारी की जा रही है। निरीक्षण के दौरान भाजपा के महामंत्री हरेंद्र मलिक, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता हरपाल सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि सेक्टर-19 रेलवे क्रासिंग पर करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से आरओबी तैयार होगा। इसका शिलान्यास जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ और जींद चुनाव में व्यस्त होने के कारण शिलान्यास के लिए तारीख नहीं मिल पा रही है। लेकिन जैसे ही जींद चुनाव संपन्न होगा। आरओबी का शिलान्यास प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा। गुप्ता ने कहा कि रेलवे ओवरब्रिज की लंबे समय से लोगों की लंबित मांग थी। गत सरकारों ने लोगों की इस मांग की अनदेखी की और इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
हरियाणा के मुख्यमंत्री के समक्ष लोगों की समस्या उन्होंने स्वयं रखी ओर मुख्यमंत्री के प्रयासों से इसके निर्माण की राशि स्वीकृत हो चुकी है और निकट भविष्य में शीघ्र ही मुख्यमंत्री द्वारा इसकी आधारशिला रखी जाएगी। उन्होंने इस फाटक का अवलोकन करते हुए बताया कि निर्माण कार्य के दौरान लगभग एक साल के लिए फाटक बंद किया जाएगा और लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि सीआईडी कार्यालय के सामने भी आरयूबी बनाया जाएगा। इसके लिए दोनों कलर्वट को खोल दिया जाएंगे तथा रेलवे की भूमि पर कच्चे रास्ते को समतल कर दिया जाएगा।