फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   किसी ने कैरियर तो किसी ने पूछे लव और मैरिज लाइफ संबधी प्रश्न

किसी ने कैरियर तो किसी ने पूछे लव और मैरिज लाइफ संबधी प्रश्न

Sun, 20 Jan 2019 02:02 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 20 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
किसी ने कैरियर तो किसी ने पूछे लव और मैरिज लाइफ संबधी प्रश्न
किसी ने कैरियर तो किसी ने पूछे लव और मैरिज लाइफ संबंधी प्रश्न
विज्ञापन


- नि:शुल्क ज्योतिष कैंप के पहले दिन सैकड़ों लोगों ने जाना भविष्य
- देश के विभिन्न प्रांतों से आए ज्योतिषों को आज करेंगे विधायक सम्मानित

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। माता मनसा देवी स्थित भंडारा भवन में शनिवार को दो दिवसीय नि:शुल्क ज्योतिष कैंप का आयोजन किया गया। इसमें देशभर के अलग-अलग प्रांतों में ज्योतिषों ने लोगों की कुंडलियां देखी और उनकी समस्याओं का निदान बताया। झांसी से आए डॉ. रूप कुमार ने बताया कि अधिकतर लोग शादी, कर्ज और वास्तु शास्त्र के बारे में पूछ रहे हैं। वहीं, जीरकपुर के ज्योतिष दीपक कुमार जैन ने बताया कि वह ज्योतिष, आयुर्वेद और वास्तु शास्त्र के बारे में बताते हैं। अधिकतर लोग अपनी वर्तमान समय की समस्याओं से छुटकारा पाने के उपाय और खुशहाल शादीशुदा जीवन के बारे में पूछने आ रहे हैं। वह पिछले सात-आठ सालों से नि:शुल्क कैंप का हिस्सा बनते आ रहे हैं। जिसमें ट्राइसिटी सहित आसपास के राज्यों से लोग आकर अपनी जन्म कुंडली, जन्मतिथि, समय और जन्म स्थान बताकर ज्योतिष की वैदिक, हस्त रेखा, टैरो कार्ड रीडर, अंक गणित, स्प्रिच्युअल डीलर, रैकी, वास्तु नाड़ी, लाल किताब द्वारा अपनी समस्याओं के समाधान की जानकारी हासिल कर सकते हैं। शनिवार को शुरू हुए कैंप में अधिकतर युवा अपने रिलेशनशिप के बारे में पूछते नजर आए। अधिक उम्र के लोग अपने बच्चों के लग्न योग और नाती-पोतों की ग्रह चाल के बारे में पूछते नजर आए। बता दें ज्योतिष कैंप का आयोजन लक्ष्य ज्योतिष संस्थान चंडीगढ़ की ओर से करवाया गया। जिसमें पहले दिन 250 से अधिक लोगों ने अपना भविष्य जाना। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक लोग भ्रमण करते रहे। रविवार को देश के अलग-अलग प्रांतों से आए 100 से अधिक ज्योतिष आचार्यों को पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed