फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पीडब्लूएल-4: हरियाणा हैमर्स ने यूपी दंगल को 5-2 से से हराया

पीडब्लूएल-4: हरियाणा हैमर्स ने यूपी दंगल को 5-2 से से हराया

Thu, 17 Jan 2019 02:06 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 17 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
पीडब्लूएल-4: हरियाणा हैमर्स ने यूपी दंगल को 5-2 से से हराया
पीडब्लूएल-4: हरियाणा हैमर्स ने यूपी दंगल को 5-2 से से हराया
विज्ञापन


- प्रदेश के मुख्यमंत्री भी कुश्ती देखने के लिए विशेष रूप से पहुंचे
- ताऊ देवी लाल स्टेडियम में कुश्ती का तीसरा दिन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। जैसे कि उम्मीद थी कि 57 किलोग्राम भार वर्ग में दो सर्वश्रेष्ठ भारतीय पहलवान हरियाणा हैमर्स के रवि और यूपी दंगल के नवीन बुधवार को यहां ताऊ देवीलाल स्टेडियम में चल रही प्रो रेस्लिंग लीग (पीडब्लूएल) के चौथे सत्र में मैट पर उतरे। साल 2018 की वर्ल्ड अंडर-23 चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता रवि ने पहले राउंड में कड़े मुकाबले के बाद वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप के रजत पदकधारी नवीन पर एक अंक की बढ़त बनाई। दूसरे राउंड में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बावजूद नवीन वो शुरुआत नहीं पा सके जिसकी उन्हें जरूरत थी। दूसरी ओर, रवि ने लगातार अंक बटोरे और अपनी टीम हरियाणा को इस सत्र में विजय दिलाई। टाई की अंतिम में कुश्ती हरियाणा हैमर्स एनास्तासिया निचिता और यूपी दंगल की एशियन चैंपियनशिप -2017 रजत पदकधारी सरिता हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष मैट पर उतरीं।
महिला वर्ग का 57 किलो का यह मुकाबला हरियाणा हैमर्स के पक्ष में गया। पीडब्लूएल में पहली बार खेल रहीं रिपब्लिक ऑफ मोल्डोवा की अनास्तासिया ने अपनी भारतीय प्रतिद्वंद्वी को 9-0 से हराया। उनकी जीत से हरियाणा हैमर्स ने टाई 5-2 से अपने नाम की। इससे पहले शाम को पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल इंडोर स्टेडियम में यूपी दंगल के यूरोपीय अंडर-23 रजत पदक विजेता इराकी मिसितुरी ने 86 किलोग्राम वर्ग के मुकाबले में वर्ल्ड चैंपियनशिप में दो बार कांस्य पदक जीतने वाले अली शाबानोव को कड़ी चुनौती देने का प्रयास किया, लेकिन जॉर्जियाई पहलवान पहला राउंड खत्म होने के समय हरियाणा हैमर्स के अनुभवी प्रतिद्वंद्वी से दो अंक से पिछड़ गए।
विज्ञापन

बेलारूसी पहलवान अली ने दूसरे राउंड में भी दबदबा बरकरार रखा और मुकाबला 6-1 से जीत लिया। टाई की पहली कुश्ती हरियाणा हैमर्स के खाते में गई। वर्ल्ड चैंपियनशिप 2018 की सिल्वर मेडलिस्ट वेनेसा केलेद्जिंस्काया के लिए साल 2017 की कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता सीमा को काबू करना आसान नहीं रहा। वेनेसा ब्रेक तक 2-0 की बढ़त पर थीं, जिसे उन्होंने ज्यादातर समय तक बनाए रखा। लेकिन सीमा ने दो अंक लेकर मुकाबले को काफी नजदीकी बना कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। लेकिन आखिर में वेनेसा को अनुभव का सहारा मिला और वह 53 किलो कैटेगरी में महिला वर्ग का यह मुकाबला 3-2 से जीतने में सफल रहीं। बुल्गारियाई पहलवान की जीत से यूपी दंगल 1-1 की बराबरी पर आ गई। अगला मुकाबला दो भारतीय पहलवानों के बीच 65 किलोग्राम वर्ग में था, जिसमें पिछले साल के राष्ट्रीय चैंपियन रजनीश ने हरियाणा हैमर्स के लिए आज शाम का सबसे कठिन कुश्ती लड़ी, हालांकि 16-0 का स्कोर कुछ अलग ही बयां करता है। रजनीश ने यूपी दंगल के पंकज राणा की कुछ गलतियों का फायदा उठाया और तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर जीत हासिल करने में सफल रहे। इस तरह हरियाण हैमर्स 2-1 से आगे हो गया। महिला 76 किलो कैटेगरी में मुकाबले में कॉमनवेल्थ गेम्स की कांस्य पदक विजेता किरण से उम्मीद की जा रही थी कि वह यूपी दंगल की एप्प माए को कड़ी टक्कर देंगी लेकिन एस्टोनिया की पहलवान बेहतर तकनीक के दम पर 5-0 से कुश्ती जीतकर यूपी दंगल को टाई में 2-2 की बराबरी पर ला दिया। पीडब्लूएल-4 की पहले सुपर हैवीवेट (125 किलो) मुकाबले में हरियाणा हैमर्स के उक्रेनी पहलवान खोत्सिनिवस्की एलेक्सांद्र कड़े संघर्ष के बाद यूपी दंगल के जॉर्गी साकांडेलिड्जे को 3-0 से हराया। खोत्सिनिवस्की की जीत से हरियाणा (3-2) फिर से बढ़त पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed