{"_id":"5c37ac36bdec22736736541c","slug":"15471525644-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण महिलाओं के लिए गांव चौकी में सेंटर खोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण महिलाओं के लिए गांव चौकी में सेंटर खोला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्रामीण महिलाओं के लिए चौकी गांव खोला सेंटर
पंचकूला। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के बाद भारतीय ग्रामीण महिला संघ हरियाणा ने गांव चौकी में सेंटर की शुरुआत कर दी है, जिसका शुभारंभ संघ की महासचिव संघमित्रा सिवाच ने किया। संघमित्रा सिवाच ने बताया कि पिछले 9 महीने में उन्होंने संघ की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की कोशिश की है। होस्टल में कुछ रेनोवेशन करवाई गई है। चेयरपर्सन लतिका शर्मा के मार्गदर्शन में पिछले 9 महीने में कालका में सेंटर 2014 से बंद पड़ा था, उसे दोबारा शुरू करवा दिया गया है। एक सेंटर रामगढ़ में काम बढ़ा दिया गया है। गांव चौकी में दोबारा सेंटर शुरू कर दिया गया है। विधायक लतिका शर्मा और विधायक ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा था कि यह चौकी गांव का सेंटर शुरू कर दिया जाए, ताकि काफी महिलाओं को काम दिया जा सके। यहां पर मशीनें ठीक करवा दी गई है। रामगढ़ सेंटर में लोकसभा एवं विधानसभा
चुनावों से लिफाफे बनाने का काम चल रहा है, जोकि 30 दिन में बनाकर देने हैं। होस्टल में लड़कियों को बेहतर सुविधाएं दे रहे हैं। खाने-पीने पर ध्यान दिया जा रहा है। होस्टल काफी जर्जर अवस्था में था, फिलहाल पांच कमरों को ठीक करवाया है। होस्टल में ब्यूटी पार्लर खोलने की योजना है। फिलहाल ग्रांट की कमी के चलते परेशानी उठानी पड़ रही है। संघमित्रा सिवाच ने कहा कि संघ के कामों को आगे बढ़ाने के लिए वह जल्द ही राज्यपाल को मिलकर चर्चा की जाएगी।