{"_id":"5c3259ebbdec2256a770604c","slug":"15468038051830-3-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्रवाल समाज को दी जाए 30 विधानसभा और 3 लोकसभा सीटें: गोयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्रवाल समाज को दी जाए 30 विधानसभा और 3 लोकसभा सीटें: गोयल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल समाज को दी जाए 30 विधानसभा और 3 लोकसभा सीटें: गोयल
- पंचकूला में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की बैठक आयोजित
- शादी में कार्ड और मिठाई का डिब्बा देना किया बंद
- विभिन्न मुद्दों को ध्वनिमत से किया पारित
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की प्रदेश स्तरीय बैठक रविवार को पंचकूला में हुई, जिसमें विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष कुलभूषण गोयल ने की। गौ सेवा आयोग हरियाणा के चेयरमैन भानीराम मंगला विशेष अतिथि के तौर पर पहुंचे। बैठक में विभिन्न मुद्दों को ध्वनिमत से पास किया गया। विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।
बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी खैराती लाल, प्रदेश महासचिव सीबी गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय गर्ग, इंटक्चुयल फोरम के चेयरमैन डॉ. नरेश मित्तल, पंचकूला के प्रधान तेजपाल गुप्ता, महासचिव कुसुम गुप्ता ने विचार रखे। प्रदेश अध्यक्ष कुलभूषण गोयल ने बताया कि इस बैठक में सभी राजनैतिक पार्टियों को स्पष्ट कर दिया गया है कि हरियाणा में 30 विधानसभा और तीन लोकसभा सीटों पर अग्रवाल समाज का वर्चस्व है और जो भी पार्टी इन सीटों पर अग्रवाल समाज के प्रतिनिधि को मैदान में उतारेगी उसे अग्रवाल समाज की ओर से सहयोग मिलेगा। बैठक में आवाज उठी कि अग्रोहा शक्तिपीठ जोकि अग्रवाल समाज का धार्मिक स्थल है, वहां से ही समाज के राजनैतिक एवं सामाजिक फैसले हों। इन फैसलों को मानने के लिए सभी को बाध्य किया जाए। लेकिन इस मुद्दे पर सहमति नहीं बन पाई।
अग्रोहा तक रेल लाइन बिछाने की मांग का प्रस्ताव पास
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से अग्रोहा तक रेलवे लाइन बिछाने का मुद्दा पास किया। वहीं, बाल कृष्ण बंसल ने कहा कि पवन कुमार बंसल ने रेलमंत्री रहते हुए इस प्रस्ताव को पास किया था, लेकिन भाजपा सरकार ने इसे रद्द कर दिया। जिस पर समाज के लोगों ने आवाज उठाई कि यदि सरकार नहीं सुन रही है तो हाईवे जाम कर किया जाए और रेल मंत्री पीयूष गोयल के घर पर धरना दिया जाए। लेकिन प्रतिनिधियों ने फैसला किया कि पहले रेल मंत्री को प्रस्ताव की कॉपी भेजेंगे और इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल भी रेलमंत्री से मुलाकात करेगा।
विज्ञापन
टीले की खुदाई के प्रस्ताव पर हुई विस्तार से चर्चा
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अग्रोहा में टीले की खुदाई करवाने के लिए प्रस्ताव रखा। इस टीले के नीचे अग्रवाल समाज का 5142 साल पुराना इतिहास दबा हुआ है। इसकी भी तुरंत खुदाई का काम शुरू करवाने का प्रस्ताव पास किया। अग्रोहा में मेडिकल कॉलेज में पांच प्रतिशत अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों को दी जाए। क्योंकि यह कॉलेज अग्रवाल समाज ने ही बनाया है। व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन की सीट जोकि गोपाल शरण गर्ग के इस्तीफे के बाद खाली है उस पर नियुक्ति की मांग की गई।
शादियों में फिजूल खर्ची पर लगे रोक
गौ सेवा आयोग हरियाणा के चेयरमैन ने आवाज उठाई कि शादियों में समाज के लोग बहुत फिजूल खर्ची करते हैं। इसलिए अब से कार्ड छपवाना बंद करें और मिठाई का डिब्बा ना दें। मोबाइल फोन से एसएमएस या व्हाट्स एप के जरिए शादी के लिए निमंत्रण दें। ताकि समय और पैसे की बचत हो। इस पर सभी ने हाथ उठाकर स्वागत किया। इस बैठक में प्रकाश चंद गोयल, युवा प्रधान प्रवीण गोयल, विकास अग्रवाल विक्की, विपिन गर्ग, सत्यनारायण गुप्ता, बाल कृष्ण बंसल, मोती लाल जिंदल, सुमेर गर्ग, अमित जिंदल, तरसेम गर्ग, जयपाल गर्ग, जीवन जिंदल, आनंद सिंगला, प्रदीप बंसल, शाम लाल, सुरिंद्र बंसल, विपिन गर्ग, सत अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, नेहा मित्तल, अंजू गोयल, अल्का गोयल, मीना गोयल, शारदा गुप्ता, पूजा बंसल, 300 डेलीगेट और 50 ट्रस्टी मौजूद रहे।