{"_id":"5c292ac4bdec225709210b21","slug":"154620182810-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोहरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की हुई बैठक
- राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा टीम का चयन और खिलाड़ियों की तैयारी के विषय पर चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन पंचकूला की ओर से सेक्टर-तीन स्थित हरियाणा ओलंपिक भवन में रविवार को बैठक की गई। बैठक का आयोजन पूर्व डीजीपी व एसोसिएशन के अध्यक्ष पीवी राठी की अध्यक्षता में किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि बैठक मार्च में गोवा में होने वाली नेशनल गेम्स के संबंध में की गई। जिसमें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा की टीम को तैयार करने व चयन प्रक्रिया के विषय पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि गोवा में होने वाली नेशनल गेम्स में करीब 35 टीमें भाग लेेगी। 15 जनवरी के बाद में टीमों के लिए खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जो कि फरवरी माह के पहले सप्ताह तक चलेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन का अभय चौटाला के साथ 2006 से चल रहे विवाद पर अब कोर्ट ने अपना फैसला दे दिया है और अब कोर्ट के आदेशों के बाद केवल एक टीम राष्ट्रीय खेलों में जाएगी। कोर्ट के निर्देश आने के बाद अब लोगों को भ्रमित होने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब प्रदेश में एक ही हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन है जिसके वह अध्यक्ष है। बता दें इसी साल 10 सितंबर को पंचकूला कोर्ट पीवी राठी की अध्यक्षता वाली कार्यकारिणी को लीगल बॉडी मान जाने का फैसला सुनाया।