{"_id":"5c26898fbdec2256ba1d8310","slug":"15460294882-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस ने शिकायत पर कार्रवाई ना की तो दूंगा धरना: अजय संधू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजिलेंस ने शिकायत पर कार्रवाई ना की तो दूंगा धरना: अजय संधू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस ने शिकायत पर कार्रवाई ना की तो दूंगा धरना: अजय संधू
- पीआर देव सीएम और पीएम के आदेशों पर नहीं कर रहे कार्रवाई
- जानबूझ कर आरोपियों को बचाने में जुटी है विजिलेंस
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के पूर्व ठेकेदार अजय संधू ने विजिलेंस पर सीएम और पीएम की ओर से मार्क शिकायत पर कार्रवाई ना करने और सीएम व पीएम के आदेशों की धज्जियां उड़ाने के आरोप लगाए हैं। अजय संधू ने लगभग पांच बार शिकायत पर कार्रवाई करवाने के लिए विजिलेंस के महानिदेशक पीआर देव और एडीजीपी विजिलेंस आलोक राय से मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। संधू ने कहा है कि यदि एक सप्ताह के अंदर मेरी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो सेक्टर-23 स्थित मुख्यालय के बाहर हजारों लोगों के साथ धरना और आमरण अनशन शुरू कर देंगे। यदि मेरी जान को कोई खतरा या नुकसान होता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी पीआर देव, आलोक राय सहित अन्य मामले से संबंधित अधिकारियों की होगी। क्योंकि मामले में जो भी आरोपी है, वह काफी पैसे वाले हैं और विदेश में जाकर मेरे खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं।