{"_id":"5b75aa7c42c79244f852cb95","slug":"15344380035-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनाला पहुंचे कैबिनट मंत्री रंधावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनाला पहुंचे कैबिनट मंत्री रंधावा
Updated Thu, 16 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में आम आदमी पार्टी अंतिम सांसों पर : रंधावा
बरनाला। जेल व सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने गांव पंडोरी में कांग्रेस नेता सिमरनजीत सिंह जौहल व जसवंत सिंह जौहर की रिहाइश पर मीडिया से बातचीत करते कही। कैबिनेट मंत्री रंधावा ने बहिबल कांड के बारे में कहा कि जस्टिस रणजीत सिंह कमीशन की पूरी रिपोर्ट तैयार करने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह विधानसभा के सेशन में आरोपियों के नाम उजागर करेंगे। रिपोर्ट में आरोपी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। किसानों की हो रहीं कुर्की के संबंध में रंधावा ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल दौरान किसी भी किसान की कुर्की का आदेश नहीं हुआ। जितनी भी कुर्की के आदेश हुए हैं वह गत बादल सरकार के दौरान हुए हैं, जिनके तहत कार्रवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का तो वैसे भी भोग पड़ गया है, इनके अपने नेता ही ‘कुक्कड़ां वांग’ हर रोज लड़ रहे हैं और अरविंद केजरीवाल व दिल्ली के विधायकों पर लगातार गुंडागर्दी के और क्रिमिनल मामले दर्ज हो रहे हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी अंतिम सांसों पर है। जबकि अकाली भाजपा गठबंधन अपनी गलत नीतियों के कारण विरोधी पार्टी भी नहीं बन सका। रंधावा ने कहा कि कैप्टन सरकार अपने एक एक वादा पूरा करेगी और आगामी लोकसभा चुनाव शानदार तरीके से जीतेगी।