{"_id":"5b730c1742c792636a55d58b","slug":"153426638317-ropar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर आकाश का अदालत ने तीन दिन का पुलिस रिमांड बढाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर आकाश का अदालत ने तीन दिन का पुलिस रिमांड बढाया
Updated Tue, 14 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगस्टर आकाश का तीन दिन का रिमांड बढ़ा
कड़ी सुरक्षा में अदालत में किया गया पेश
रोपड़।
जिला पुलिस की ओर से एनकाउंटर के दौरान पकड़ने गए गैंगस्टर हरजिंदर सिंह उर्फ आकाश निवासी नांदेड़ (महाराष्ट्र) को तीन दिन का रिमांड खत्म होने पर जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसका तीन दिन का रिमांड और बढ़ा दिया है।
मंगलवार को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आकाश को जुडीशियल मजिस्ट्रेट रमनदीप नीतू की अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड भेज दिया है। गिरफ्तारी के बाद भी अदालत ने तीन दिन का ही पुलिस रिमांड दिया था। पुलिस को उम्मीद है कि आकाश से पुलिस वो सभी हथियार बरामद कर लेगी जो वारदातों में दिलप्रीत-रिंदा गैंग ने इस्तेमाल किए। गौरतलब है कि पंजाब समेत तीन राज्यों को मोस्ट वांटेड शार्प शूटर आकाश उर्फ हरजिंदर सिंह बहरामपुर जमींदारी गांव के पुल के पास मुठभेड़ में 11 अगस्त की सुबह को तब पकड़ा गया था जब उसने आनंदपुर साहिब में तख्त श्री केसगढ़ साहिब के बाहर पार्किंग में खड़ी फार्च्यूनर के ड्राइवर से गाड़ी गन प्वाइंट पर छीनी थी। आकाश पर कुल 13 मामले दर्ज हैं। इनमें पांच हत्या और आठ हाईवे पर लूट के हैं।