फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   भाखड़ा डैंम के का जल स्टर 1609 फीट के हुआ पार

भाखड़ा डैंम के का जल स्टर 1609 फीट के हुआ पार

Tue, 14 Aug 2018 10:24 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
भाखड़ा डैंम के का जल स्टर 1609 फीट के हुआ पार
भाखड़ा डैम का जलस्तर 24 घंटे में साढ़े 8 फुट बढ़ा
विज्ञापन

एक दिन में एक लाख 31 हजार 488 क्यसेक पानी की आमद
भाखड़ा डैम का जलस्तर 1609 फुट के पार दर्ज किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
नंगल। हिमाचल प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में हो रही बारिश भाखड़ा डैम के गिरते जलस्तर को दूर करने के लिए काफी कारगर साबित हो रही है। बीते 24 घंटे में भाखड़ा डैम के जल स्तर में करीब साढ़े आठ फुट की वृद्धि हुई है। इस दौरान पानी की आमद एक लाख 31 हजार 488 क्यूसेक दर्ज की गई। बीते कई सालों बाद एक ही दिन में इतने पानी की आमद दर्ज नहीं हुई थी।
भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) मैनेजमेंट के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में भाखड़ा डैम के पीछे बनी गोबिंद सागर झील में विभिन्न स्रोतों से आने वाले पानी की आमद 1 लाख 31 हजार 488 क्यूसेक दर्ज की गई, जिससे भाखड़ा का जलस्तर 1609.74 फुट तक जा पहुंच गया। सोमवार को जलस्तर 1601 फुट था।
विज्ञापन

हालाकि बीते वर्ष आज के ही दिन भाखड़ा का जल स्तर 1657 फुट था। भाखड़ा डैम से टरबाइनों के माध्यम से 11842 क्यूसेक पानी छोड़ कर 122.80 लाख यूनिट विद्युत का उत्पादन किया गया। नंगल हाईडल नहर की बात करे तो नंगल डैम से 12500, श्री आनंदपुर साहिब हाईडल में 10150 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि हिमखंडो के न पिघलने व बारिश के कम होने से चिंतित बीबीएमबी मैनेजमेंट भाखड़ा के जल स्तर पर पैनी निगाह रखे था। अब बीबीएमबी मैनेजमेंट के चेहरे खिले नजर आने लगे है और बीबीएमबी मैनेजमेंट को लगने लगा है कि हिमाचल के ऊपरी क्षेत्रों में बारिश इस तरह होती रही तो 20 सितंबर तक भाखड़ा का जलस्तर 1680 के आस पास पहुंच सकता है। बीबीएमबी के उप मुख्य अभियंता हुसन लाल कंबोज का कहना है बीते 10 वर्षों के बाद इतना पानी भाखड़ा डैम व झील में नहीं आया है। उन्होने कहा कि वर्ष 2007 में भी 9 फीट पानी की वृद्धि एक ही दिन में दर्ज हुई थी। उन्होंने कहा कि अब उम्मीद जगी है कि भाखड़ा का जलस्तर 20 सितंबर तक 1680 फुट के आस पास पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed